{"_id":"5a7e7e8b4f1c1b2a788b4fd0","slug":"trackman-working-in-engineer-s-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर के घर काम करते ट्रैकमैन का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फजीहत के बाद जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर के घर काम करते ट्रैकमैन का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फजीहत के बाद जांच के निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियर के घर की शिफ्टिंग के दौरान सामान उतारते ट्रैकमैन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे अधिकारी खुद हादसों को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसीलिए ट्रैक चेक करने वाले गैंगमैन से उनका काम छुड़वाकर इंजीनियर घर और दफ्तर की सामान शिफ्टिंग करवा रहे हैं। शुक्रवार को इसी तरह का वीडियो वायरल होने पर चेयरमैन रेलवे बोर्ड ने अफसरों को फटकार लगाने के साथ ही जांच के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि कैफियत व उत्कल एक्सप्रेस केडिरेलमेंट के बाद चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने सभी गैंगमैन को उनके मूल काम पर भेजने के निर्देश दिए थे, पर हकीकत में यह निर्देश सिर्फ कागजों पर ही सिमटा रहा।
अब तक तीन वीडियो वायरल
हाल ही में उत्तर रेलवे के सुलतानपुर रेलखंड पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर के घर में बर्तन धुलते हुए ट्रैकमैन का वीडियो वायरल हुआ था। इससे पहले ट्रैक मेंटेनर को उठक-बैठक लगवाने वाला वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों की फजीहत हुई थी। इसी क्रम में शुक्रवार को ट्रैकमैन से घर का सामान शिफ्ट करवाने का वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में गैंगमैन इंदिरानगर स्थित एक बड़े अधिकारी के घर का सामान ट्रक से उतरवाते नजर आए। यूनियन पदाधिकारियों की मानें तो सामान उतारने में लगे ट्रैकमैन लखनऊ मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे, एडीईएन के अंतर्गत काम करते हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर रेलवे की खूब फजीहत हो रही है।

चेयरमैन ने मांगी रिपोर्ट
मामला संज्ञान में आने पर चेयरमैन ने मंडल अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। पटरियों की मरम्मत में लगे ट्रैकमैन और अधिकारियों के घरों व दफ्तरों की बेगार कर रहे ट्रैकमैन की रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि उत्तर रेलवे में करीब 34 सौ गैंगमैन वर्किंग हैं, जबकि ढाई सौ के आसपास अधिकारियों की ड्यूटी बजा रहे हैं। वहीं मंडल में पूर्वोत्तर रेलवे के करीब डेढ़ सौ गैंगमैन अफसरों के घरों में काम कर रहे हैं। अधिकारी बोर्ड को गलत रिपोर्ट भेजकर वाहवाही लूट रहे हैं और हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है।