फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Track shopkeepers beat up cleaning workers, throwing boiling tea at supervisor

पटरी दुकानदारों ने सफाई कर्मचारियों को पीटा, सुपरवाइजर पर फेंकी खौलती चाय

Thu, 25 Mar 2021 11:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 25 Mar 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
Track shopkeepers beat up cleaning workers, throwing boiling tea at supervisor
सांकेतिक तस्वीर
विभूतिखंड इलाके में बुधवार को झाड़ू लगाने के लिए सफाई कर्मचारियों ने पटरी दुकानदारों से ठेला हटाने को कहा तो विवाद हो गया। पटरी दुकानदारों ने दो सफाई कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी। बीचबचाव की कोशिश पर सुपरवाइजर के ऊपर खौलती चाय फेंक दी। इससे आक्रोशित सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विभूतिखंड थाने पर प्रदर्शन व नारेबाजी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर कुंदन वाल्मीकि बुधवार को विभूतिखंड क्षेत्र में सफाई करा रहे थे। सीएनजी पंप के पास सड़क पटरी पर दर्जनों दुकानें लगती हैं, इससे यहां काफी गंदगी रहती है। कुंदन ने झाड़ू लगवाने के लिए पटरी दुकानदारों से ठेला आगे-पीछे करने को कहा। मगर दुकानदार ठेला हटाने को तैयार नहीं हुए। इसे लेकर पटरी दुकानदारों ने सफाईकर्मी अर्जुन वाल्मीकि और विपिन वाल्मीकि की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


सुपरवाइजर कुंदन वाल्मीकि ने बीचबचाव का प्रयास किया तो एक दुकानदार ने उनके ऊपर खौलती चाय फेंक दी। सूचना पर पुलिस ने सफाईकर्मियों को सिविल अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मामले में एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर एक दुकानदार राज साहू को पकड़ लिया। अन्य की तलाश की जा रही है। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही सैकड़ों सफाईकर्मी विभूतिखंड थाने पहुंचकर प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे। अखिल भारतीय स्वच्छकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार बागी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी सफाई कर्मचारियों पर हमला करने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed