{"_id":"605c2a659fc6fc3e7929c662","slug":"track-shopkeepers-beat-up-cleaning-workers-throwing-boiling-tea-at-supervisor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी दुकानदारों ने सफाई कर्मचारियों को पीटा, सुपरवाइजर पर फेंकी खौलती चाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी दुकानदारों ने सफाई कर्मचारियों को पीटा, सुपरवाइजर पर फेंकी खौलती चाय
Thu, 25 Mar 2021 11:45 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभूतिखंड इलाके में बुधवार को झाड़ू लगाने के लिए सफाई कर्मचारियों ने पटरी दुकानदारों से ठेला हटाने को कहा तो विवाद हो गया। पटरी दुकानदारों ने दो सफाई कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी। बीचबचाव की कोशिश पर सुपरवाइजर के ऊपर खौलती चाय फेंक दी। इससे आक्रोशित सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विभूतिखंड थाने पर प्रदर्शन व नारेबाजी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर कुंदन वाल्मीकि बुधवार को विभूतिखंड क्षेत्र में सफाई करा रहे थे। सीएनजी पंप के पास सड़क पटरी पर दर्जनों दुकानें लगती हैं, इससे यहां काफी गंदगी रहती है। कुंदन ने झाड़ू लगवाने के लिए पटरी दुकानदारों से ठेला आगे-पीछे करने को कहा। मगर दुकानदार ठेला हटाने को तैयार नहीं हुए। इसे लेकर पटरी दुकानदारों ने सफाईकर्मी अर्जुन वाल्मीकि और विपिन वाल्मीकि की पिटाई शुरू कर दी।
सुपरवाइजर कुंदन वाल्मीकि ने बीचबचाव का प्रयास किया तो एक दुकानदार ने उनके ऊपर खौलती चाय फेंक दी। सूचना पर पुलिस ने सफाईकर्मियों को सिविल अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मामले में एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर एक दुकानदार राज साहू को पकड़ लिया। अन्य की तलाश की जा रही है। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही सैकड़ों सफाईकर्मी विभूतिखंड थाने पहुंचकर प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे। अखिल भारतीय स्वच्छकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार बागी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी सफाई कर्मचारियों पर हमला करने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।