फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Township in lucknow and ayodhya

लखनऊ और अयोध्या में लॉन्च होगी टाउनशिप

Thu, 04 Aug 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Township in lucknow and ayodhya
आवास विकास परिषद प्रभु श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या एवं उनके भ्राता लक्ष्मण की नगरी लखनऊ में टाउनशिप लॉन्च करने की वृहद स्तर पर तैयारी में जुटा है। लखनऊ में यह टाउनशिप गोसाईंगंज के जेल रोड पर लगभग 275 एकड़ एवं अयोध्या में 550 एकड़ में होगी। उम्मीद है कि दो अक्तूबर पर इन टाउनशिप की लॉन्चिंग हो सकती है। हालांकि आवास आयुक्त अजय चौहान ने अभी तारीख की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लखनऊ की टाउनशिप सुविधाओं के मामले में रायबरेली रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी से बेहतर साबित होगी। टाउनशिप की कनेक्टिविटी आउटर रिंग रोड से सीधी होगी। इस टाउनशिप में हर वर्ग के खरीदारों को देखते हुए प्लॉट का खाका तैयार किया जा रहा है। टाउनशिप में 75 से 300 वर्ग मीटर के आवासीय व वाणिज्यिक भूखंड होंगे। लखनऊ में जमीन की कीमत 17 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हो सकती है। पहले चरण में आवासीय भूखंड ही बेचे जाएंगे और फिर वाणिज्यिक भूखंड को बेचेंगे।
विज्ञापन

अयोध्या में छह किमी दूर टाउनशिप
अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या में यह टाउनशिप प्रभु श्री राम की जन्म स्थली से छह किमी दूर होगी। इस टाउनशिप से श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की दूरी आठ किमी होगी। अयोध्या में जमीन का रेट 35 हजार प्रति वर्ग मीटर होने का अनुमान है। सबसे आश्चर्य की बात ये है कि अयोध्या में अप्रवासी घर बनाने के लिए आवास विकास परिषद में कार्यालय में फ ोन के जरिये जानकारी हासिल करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed