{"_id":"68a4e56160abeffc6504dad2","slug":"town-vending-committee-meeting-postponed-for-the-fourth-time-now-on-21st-lucknow-news-c-13-knp1050-1343764-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक चौथी बार टली, अब 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक चौथी बार टली, अब 21 को
विज्ञापन
लखनऊ। मंगलवार को होने वाली टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक फिर टल गई। यह लगातार चौथा मौका है, जब बैठक अपरिहार्य वजह बताकर टाल दी गई। इसके कारण नए वेंडिंग जोन बनाने और बकाया वेंडिंग शुल्क पर ब्याज लगाने जैसे प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी नहीं मिल पा रही है। अब बैठक 21 अगस्त को प्रस्तावित की गई है।
टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य और पटरी दुकानदार संगठन के नेता अशोक गुप्ता ने बताया कि इस साल पहले फरवरी, फिर 26 अप्रैल, छह अगस्त और अब 19 अगस्त को प्रस्तावित बैठक टाली जा चुकी है। ऐसे में पटरी दुकानदारों के जो मुद्दे हैं, उन पर निर्णय नहीं हो पा रहा है। कई जगह वेंडिंग जोन बनाने, अमीनाबाद बाजार को विरासत बाजार बनाने और टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों को भत्ता देने के मुद्दे पर कुछ नहीं हो पा रहा है। लगातार बैठक टाले जाने के कारण इस बार नगर आयुक्त गौरव कुमार से बात कर आपत्ति जताई गई है। उन्होंने बताया कि दो अपर नगर आयुक्त अवकाश पर चले गए हैं। इनके पास ही फेरी नीति का काम था।