फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tourists will get acquainted with ancient statues

Lucknow News: प्राचीन मूर्तियों से परिचित होंगे पर्यटक

Wed, 09 Apr 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Tourists will get acquainted with ancient statues
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राज्य संग्रहालय की ओर से 1090 चौराहे, अंबेडकर पार्क, इमामबाड़ा समेत अन्य प्रमुख चौराहों पर प्रदर्शनी लगाने की तैयारी की जा रही है। इसमें भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्पण, ऐतिहासिक धरोहर, मूर्ति व सिक्कों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


संग्रहालय के अफसरों के मुताबिक, विभिन्न अवसरों पर प्रदर्शनी लगाई जाती है। इसी के तहत अंबेडकर जयंती पर राजधानी के प्रमुख चौराहों पर विशेष प्रदर्शनी लगाने की तैयारी है। राज्य संग्रहालय में रखीं कलाकृतियों को पेंटिंग के जरिये प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

पुरातात्विक सामग्री, सिक्के, लघुचित्र, धातु एवं काष्ठ कलाकृतियां, हाथी दांत व अन्य कलाकृतियां भी इसमें शामिल होंगी। भारतीय मृण्मूर्तिकला, अजंता की चित्रकला, गुप्त काल व पाषाण की मूर्ति, भारतीय स्थापत्य कला व आधुनिक कलाकृतियों का चित्रण किया जाएगा। प्रदर्शनी के जरिये दर्शकों को संग्रहालय के प्रति आकर्षित किया जाएगा। पुरातत्व एवं कला में रुचि रखने वाले दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed