फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tourists are scared of terrorist attack, they are cancelling tickets and plans

Lucknow News: आतंकी हमले से पर्यटक सहमे, कैंसिल कर रहे टिकट व प्लान

Thu, 24 Apr 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Tourists are scared of terrorist attack, they are cancelling tickets and plans
लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पर्यटक सहम गए हैं। धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर अब उन्हें नर्क सा नजर आ रहा है। आतंकियों के हमले के बाद वहां के हालात देखते हुए लोगों ने अपने टूर प्लान रद कराना शुरू कर दिया है। बुधवार को एक ही दिन में 260 रेलवे और एयर टिकट कैंसिल करवाए गए हैं। वहीं, ट्रैवेल एजेंटों से पैकेज बुक कराने वाले 42 लोगों ने अपनी बुकिंग कैंसिल की है।
विज्ञापन

सोमवार को पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। इस खौफनाक हमले के बाद हर कोई गुस्से में है। परिजनों संग कश्मीर, पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग, अनंतनाग आदि जगहों की सैर की योजना बनाने वाले वहां के मौजूदा हालात को लेकर डरे हुए हैं। लखनऊ से जम्मू-कश्मीर जाने वाली ट्रेनों और विमानों में आगे के महीने तक के लिए करीब 12 हजार से अधिक एडवांस टिकट बुक हैं। पहलगाम की घटना के बाद लोग कश्मीर जाने की योजना स्थगित कर रहे हैं। लखनऊ के जो पर्यटक कश्मीर गए हुए हैं, वह भी टूर पैकेज पूरा किए बिना वापस लौटने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

एयरवॉक टूर एंड ट्रैवेल एजेंसी के अधिष्ठाता आतिफ बताते हैं कि गर्मी की छुट्टियों में लोग उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम आदि जगहों के पैकेज बुक करवाते हैं। अप्रैल, मई, जून तीन महीनों के लिए लखनऊ से अब तक एडवांस में 360 टूर पैकेज बुक हो चुके हैं। आतंकी हमला होने के बाद एक ही दिन में कश्मीर के 42 पैकेज स्थगित व कैंसिल करवाए गए हैं। इससे बड़ा आर्थिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राइट स्टार ट्रैवेल एजेंसी के मालिक मारुफ अली ने बताया कि रेलवे व एयर टिकट भी कैंसिल करवाए जा रहे हैं। पर्यटक अब कश्मीर नहीं जाना चाहते। जो अधिकारिक कार्यों से जाने वाले हैं, वे ही यात्रा करेंगे।
18 हजार से अधिक पर्यटक फंसे
सोनमर्ग, गुलमर्ग, श्रीनगर, जम्मू, पहलगाम आदि जगहों पर लखनऊ से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। अनुमान के अनुसार ट्रेनों, निजी साधनों व विमानों से जम्मू-कश्मीर पहुंचे 18 हजार से अधिक पर्यटक अभी फंसे हैं, जो वैकल्पिक साधनों से धीरे-धीरे लौट रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन जम्मू से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है।

अमरनाथ यात्रियों के हौसले अब भी बुलंद
तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। गत वर्ष लखनऊ से 1.45 लाख यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए ट्रेनों से गए थे। इस वर्ष यह संख्या 2.30 लाख जाने की उम्मीद जताई जा रही है। आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ यात्रियों के हौसले बुलंद हैं। प्रतिवर्ष अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले रिवर बैंक कॉलोनी निवासी आशु बताते हैं कि उन्हें बाबा पर भरोसा है। वह इस वर्ष भी दोस्तों के साथ यात्रा पर जा रहे हैं। ऐसे ही अमरनाथ यात्रा में भंडारा लगवाने वालों का जोश भी बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed