{"_id":"5f6992136a176d25c617886d","slug":"tourism-department-issued-guidelines-for-tourists","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब फिर कर सकेंगे इमामबाड़ा समेत इन धरोहरों की सैर, गाइडलाइन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फिर कर सकेंगे इमामबाड़ा समेत इन धरोहरों की सैर, गाइडलाइन जारी
Tue, 22 Sep 2020 09:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 22 Sep 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
इमामबाड़ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूल-भुलैया, इमामबाड़ा समेत शहर की धरोहरों की मंगलवार से सैर की जा सकेगी। पर्यटन विभाग ने इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। पर्यटकों को ई-टिकट से प्रवेश मिलेगा। इससे पहले बड़े व छोटे इमामबाड़े, पिक्चर गैलरी को सैनिटाइज किया जा चुका है। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि वही धरोहर खोली जाएंगी, जो कंटेनमेंट जोन से बाहर हैं।
पर्यटकों को छोटे-छोटे समूहों में प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले गेट पर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी। तापमान सामान्य से अधिक मिलने व संक्रमण के लक्षण होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि ऐतिहासिक इमारतों में कहीं भी पर्यटकों की भीड़ न लगे, इसके लिए खास हिदायत दी गई है। गौरतलब है कि कोरोना के चलते मार्च से पर्यटन केंद्र बंद हैं। इससे पर्यटन उद्योग को करीब 70 करोड़ रुपये का नुकसान भी हुआ है।

लोगों को हाथ लगी मायूसी
इमामबाड़े के दरवाजे बंद रहे
- फोटो : amar ujala
कैफेटेरिया व पार्किंग शुल्क का भुगतान भी डिजिटल माध्यम से होगा। बगैर मास्क नहीं मिलेगी एंट्री। प्रवेश और निकासी के अलग-अलग रास्ते होंगे। तय समय सीमा के लिए ही दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। ग्रुप फोटोग्राफी की अनुमति नहीं होगी।
शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के गेट सोमवार को नहीं खुले। इससे भूल-भुलैया, इमामबाड़े की सैर करने आए लोगों को मायूसी हाथ लगी। हुसैनाबाद ट्रस्ट को स्पष्ट आदेश न मिलने पर इमारतों को नहीं खोला गया। हालांकि, इससे पहले इन इमारतों को सैनिटाइज भी करवा दिया गया था। राजाजीपुरम की मनु तिवारी छत्तीसगढ़ से आई ननद अनन्या तिवारी को इमामबाड़े की सैर कराने लाई थीं। हरदोई के हसरत अली पत्नी यास्मीन को इमामबाड़ा दिखाने लाए थे। हालांकि, उन्हें भी मासूस लौटना पड़ा।

नहीं खुल सके अंबेडकर पार्क के ताले
अंबेडकर पार्क
- फोटो : amar ujala
सैनिटाइजर की खरीद न होने से अंबेडकर पार्क में सोमवार को भी ताले लटके रहे। अनलॉक-4 की गाइडलाइन के तहत स्मारक समिति के पार्कों को सोमवार से खोला जाना था, लेकिन ऐसा हो न सका। स्मारक समिति के अधिकारियों का कहना है कि पर्यटकों के हाथों को विसंक्रमित करने के लिए सैनिटाइजर की खरीद होनी है।
इसके लिए सदस्य सचिव व मुख्य प्रबंधक के पास प्रस्ताव भेज दिया गया है। अनुमति मिलते ही सैनिटाइजर उपलब्ध करा दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी प्रबंधकों को तैयारी करने के लिए कहा गया है। सदस्य सचिव शिवाकांत द्विवेदी ने तैयारियां पूरी होने के बाद स्मारक खोलने के निर्देश दिए हैं।