फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tough competition to become the director and md of Metro

मेट्रो का एमडी और निदेशक बनने के लिए कड़ा मुकाबला

Wed, 11 Jun 2014 02:46 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Jun 2014 02:46 AM IST
विज्ञापन
Tough competition to become the director and md of Metro

एलएमआरसी के टेक्नोक्रेट एमडी बनने के लिए प्रतिस्पर्धा कड़ी हो गई है। इस पद के लिए सात आवेदन अब तक प्राप्त हो गए हैं।

विज्ञापन


जबकि आवेदन करने के लिए अब मात्र तीन दिन का समय और बाकी है।

निदेशकों के तीन पदों के लिए भी कंप्टीशन जोरदार है। तीनों पदों केलिए 40 दावेदार सामने आ चुके हैं।

इन सभी पदों के लिए शासन की ओर से गठित कमेटी इंटरव्यू लेकर चयन करेगी।

15 के बाद कमेटी का गठन और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। जुलाई के दूसरे मध्य तक लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को नया एमडी मिल जाएगा।

चयन समिति का नेतृत्व प्रधान सलाहकार ई. श्रीधरन के पास होगा।

मेट्रो के टेक्नोक्रेट एमडी को महीने में करीब ढाई लाख रुपये वेतन दिया जाएगा। उसका वेतनमान 80 हजार से 1.25 लाख रुपये मासिक तय किया गया है।

जिसमें भत्ते आदि मिला कर वेतन लगभग ढाई लाख रुपये हो जाएगा।

इसीलिए कड़ी अहर्ता होने के बावजूद काफी आवेदन आ रहे हैं। एमडी के तीन तकनीकी निदेशकों की भर्ती की प्रक्रिया का भी आगाज कर दिया गया है।

इन तीनों निदेशकों को भी भारी भरकम वेतन पर रखा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन 13 जून तक किए जा सकेंगे।

एलएमआरसी की ओर से जारी विज्ञापन में एलएमआरसी एमडी, डाइरेक्टर वर्क्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, डाइरेक्टर रोलिंग स्टॉक और डायरेक्टर फाइनेंस के लिए आवेदन मांगे गए हैं।


चारों ही पदों केलिए इंजीनियरिंग की आला डिग्रियों और अनुभव की अहर्ता मांगी गई है।

इसमें एमडी का वेतनमान 80 हजार से 1.25 लाख रुपए और सभी डायरेक्टर के लिए 75000 से लेकर एक लाख रुपये के बीच वेतनमान तय किया गया है।

ये सारी नियुक्तियां मेट्रो के पहले कॉरिडोर के लिए की जा रही हैं। जो कि अमौसी से मुंशीपुलिया के बीच होगा।

इस संबंध में सभी जानकारियां यूपी हाउसिंग डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं।

एलएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक एमडी के लिए सात और प्रत्येक निदेशक पद के लिए 12 से 15 आवेदन आ चुके हैं।

उम्मीद है कि प्रतिस्पर्धा कड़ी होगी। 13 जून को जब आवेदन करने की समयसीमा समाप्त हो जाएगी।

उसके बाद साक्षात्कार कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसकी अध्यक्ष प्रमुख सलाहकार ई. श्रीधरन के ही पास होगी।

लखनऊ में ही इंटरव्यू किए जाएंगे। जुलाई मध्य तक ये प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। जिसके बाद में एलएमआरसी के नए एमडी और तीन नए निदेशक नियुक्त कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed