फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Touching the feet of the minister, the retired employee said... get the payment done

Lucknow News: मंत्री के पैर छूकर सेवानिवृत्त कर्मी बोले... भुगतान दिलवा दीजिए

Tue, 11 Feb 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 11 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Touching the feet of the minister, the retired employee said... get the payment done
जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान दवा काउंटर पर खड़े मरीजों से जानकारी लेते जिला प्रभारी म - फोटो : संवाद
रायबरेली। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान ही रिटायर्डकर्मी लालचंद्र ने प्रभारी मंत्री के पैर छूकर लंबित देयकों के भुगतान की मांग की। भुगतान के नाम पर रुपये मांगने का भी आरोप लगाया। इस पर उन्होंने डीएम को मामले की जांच कराकर नियमानुसार भुगतान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में कुछ शिकायतें मिली हैं जिनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह प्रभारी मंत्री सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों से बात की। रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण कक्ष, ओपीडी में पहुंचकर मरीजों से पूछा कि बाजार से दवाएं तो नहीं लिखी जा रही हैं। डॉक्टरों को भी अस्पताल के अंदर मिलने वाली दवाएं लिखने के निर्देश दिए। कहा कि मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएं। इसमें कतई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन


डिडौली में गोवंशों को खिलाया केला
प्रभारी मंत्री ने अमावां क्षेत्र के डिडौली स्थित कान्हा गोवंश आश्रय का निरीक्षण किया। यहां 466 गोवंश संरक्षित मिले। उन्होंने गोवंशों को केला, गुड़, भूसा के साथ पशु आहार खिलाया। गोवंशों के खाने-पीने के बंदोबस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए निर्देश
प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण के बाद बचत भवन में विकास कार्य एवं अपराध समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री आवास के सर्वे में सभी पात्रों को शामिल करने के निर्देश दिए। बड़ी गोशाला बनवाने के लिए जमीन का चिन्हांकन कर प्रस्ताव तैयार करके भेजा जाए। गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरा लगवाकर उनको क्रियाशील कराया जाए। बैठक में डीएम हर्षिता माथुर, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सीडीओ अर्पित उपाध्याय, सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, विधायक सलोन अशोक कोरी, एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed