फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   total 6 positive including four from CM helpline

छह पॉजिटिव मिले, सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर के चार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
total 6 positive including four from CM helpline
लखनऊ। राजधानी में शनिवार को छह पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसमें चार सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर के हैं। संक्रमितों में एक महिला और पांच पुरुष हैं। इसके साथ ही राजधानी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 591 हो गई है। जबकि इसमें राजधानी के मूल निवासी 436 हैं। वहीं, सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर के पॉजिटिव मिले कर्मचारियों की संख्या 46 हो गई है। राजधानी को तीन दिन बाद पॉजिटिव मिलने वालों की संख्या के मामले में थोड़ी राहत मिली है। 10 जून के बाद से लगातार मरीजों की संख्या 10 से अधिक मिल रही थी। शनिवार को सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर के सिर्फ  चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक महिला भी है। इसी तरह जगत नारायण रोड निवासी 51 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वह राजाजीपुरम स्थित एक अस्पताल में खुद को दिखाने गए थे, जहां डॉक्टर ने लक्षण के आधार पर कोरोनावायरस की जांच की सलाह दी थी। निजी पैथोलॉजी में कराई गई जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह जानकीपुरम निवासी 45 साल के व्यक्ति ने भी निजी पैथोलॉजी में जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। कॉन्ट्रेक्ट वालों की आज होगी जांच सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हेल्पलाइन के कर्मचारियों के डायरेक्ट कॉन्ट्रेक्ट में रहने वाले करीब 150 लोगों को चिह्नित किया गया है। इनकी जांच रविवार को चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराई जाएगी। संबंधित लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया जाएगा। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। 305 लोगों के लिए गए सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को कॉन्ट्रेक्ट रेसिंग के आधार पर 305 लोगों के सैंपल लिए। अभी तक जून में प्रतिदिन का आंकड़ा दो से ढाई सौ का रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 11 मई को 308 लोगों के सैंपल लिए गए थे। यह सैंपल लेने का एक दिन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड था। 305 लोगों के सैंपल लिए जाने का कारण हेल्पलाइन कॉल सेंटर के कर्मचारियों से जुड़े लोगों को बताया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राजधानी में एक-एक इलाकों में गुच्छों में मरीज मिले हैं। इसकी मूल वजह एक दूसरे से क्लोज्ड कॉन्ट्रेक्ट होना है। क्योंकि सदर इलाके में जब मरीजों की संख्या बढ़ी थी तो ज्यादातर वही लोग शामिल थे जो एक ही मकान में 8 से 10 लोग रहते थे। कैसरबाग के मछली मंडी का भी हाल कुछ ऐसा ही था। इस माह अब सर्वाधिक पॉजिटिव मरीज हेल्पलाइन सेंटर से मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि यहां कार्यरत ज्यादातर कर्मचारी समूह में रह रहे थे। हालांकि, तीन दिन के अंदर लिए गए सैंपल में कई ऐसे भी कर्मचारी हैं, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनको क्वारंटीन की सलाह दी गई है। पांच दिन बाद इनकी फिर से पड़ताल की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed