फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   topper students of up board got laminated marksheet

यूपी बोर्ड ने टॉपर छात्रों को पकड़ा दिए लैमिनेटेड अंकपत्र, नहीं हो पा रहा स्कूल से सत्यापन

Thu, 04 Aug 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
topper students of up board got laminated marksheet
लखनऊ। यूपी बोर्ड के टॉपर छात्रों को इस बार लैमिनेटेड अंकपत्र मिला है। लैमिनेशन होने के कारण इस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर और मुहर नहीं लग पा रही है। इससे छात्र परेशान हैं। जिले में इस बार हाईस्कूल व इंटर के 30 टॉपर छात्र हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में इस समय यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर के अंकपत्र बांटे जा रहे हैं। इसमें टॉपर छात्रों को मिल रहे अंकपत्र बोर्ड से ही लैमिनेशन करवा कर भेजे गए हैं। इससे इनका स्कूल से सत्यापन नहीं हो पा रहा है। स्नातक में दाखिले के दौरान छात्रों को अपने अंकपत्र की मूल कॉपी दिखानी होती है, जो विद्यालय से सत्यापित होना चाहिए। टॉपर छात्रों ने बताया कि सत्यापन के लिए लैमिनेशन हटाना पड़ेगा। इसमें डर लगता है कि कहीं यह फट न जाए। बाल निकुंज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के एमडी एचएन उपाध्याय ने बताया कि अंकपत्र का विद्यालय से सत्यापन जरूरी होता है। सभी छात्रों को अंकपत्र सत्यापित कर दिए जा रहे हैं। इस बार स्कूल के दो छात्र इंटरमीडिएट में जिले की मेरिट में आए हैं। उन्हें लैमिनेटेड अंकपत्र बोर्ड ने दिया है। इसे सत्यापित करने के लिए लैमिनेशन उखाड़ना पड़ेगा। डीआईओएस राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि टॉपरों को अंकपत्र अलग से एक कार्यक्रम में दिए गए थे। लैमिनेशन बोर्ड ने ही करवाया है। अंकपत्र वैध हैं। यदि छात्र को विद्यालय से सत्यापित कराना है तो वह लैमिनेशन हटवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed