{"_id":"681a15689a7fe931300fe4fa","slug":"top-ten-criminals-and-history-sheeter-bsp-leader-arrested-in-shravasti-sent-to-jail-till-17-may-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: टॉप टेन अपराधी व हिस्ट्रीशीटर बसपा नेता गिरफ्तार, 17 मई तक के लिए भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टॉप टेन अपराधी व हिस्ट्रीशीटर बसपा नेता गिरफ्तार, 17 मई तक के लिए भेजा गया जेल
Tue, 06 May 2025 07:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 May 2025 07:31 PM IST
सार
श्रावस्ती लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रह चुके हाजी दद्दन खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्हें शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया बसपा नेता।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रावस्ती लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रहे हाजी दद्दन खान उर्फ मैनुद्दीन खान को मंगलवार सिरसिया पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर एसडीएम भिनगा न्यायालय में पेश किया। एसडीएम ने उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जिले में अवैध मदरसों के विरुद्ध प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसे लेकर बसपा प्रत्याशी रहे हाजी दद्दन खान उर्फ मैनुद्दीन खान ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था। इसमें लिखा गया था कि जिले में मस्जिद मदरसा कब्रिस्तान को बचाने के लिए 11 तारीख को बैठक करूंगा, जिसमें आप सब लोगों से सहयोग चाहता हूं। इनके इस कृत्य से जिले में शांतिभंग की की आशंका थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- मार्केट वैल्यू के हिसाब से किसानों को मिले जमीन का मुआवजा, दबाव बनाकर न कराएं हस्ताक्षर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ठगों ने व्यापारी के नाम पर 10 लाख का लोन लेकर की ठगी, खुद को साइबर क्राइम अपराधी बताकर झांसे में लिया
पुलिस के अनुसार सिरसिया के निराला नगर निवासी हाजी दद्दन खान जिले के चिन्हित टॉप-10 अपराधी व हिस्ट्रीशीटर भी हैं। वह अवैध मस्जिद व मदरसा के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रशासनिक अभियान को लेकर आमजन को गुमराह कर शांति व्यवस्था भंग करने के लिए लोगों को उकसाता पाया गया।
ऐसे में प्रभारी निरीक्षक सिरसिया राजकुमार सरोज ने बसपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध शांतिभंग की आशंका सहित अन्य धाराओं में केस दर्जकर एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज के न्यायालय में पेश किया। वहां से एसडीएम ने उन्हें 17 मई तक के लिए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन