फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraudsters swindled Rs 10 lakh from businessman posing as cyber crime officers hatched conspiracy

UP: ठगों ने व्यापारी के नाम पर 10 लाख का लोन लेकर की ठगी, खुद को साइबर क्राइम अपराधी बताकर झांसे में लिया

Tue, 06 May 2025 05:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 May 2025 05:39 PM IST
सार

ठगों ने खुद को साइबर क्राइम का अफसर बताकर व्यापारी को झांसे में लिया और उसके नाम पर लोन लेकर 10 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने उस पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाकर धमकी दी।

विज्ञापन
Fraudsters swindled Rs 10 lakh from businessman posing as cyber crime officers hatched conspiracy
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में खुद को साइबर क्राइम का अफसर बताकर ठगों ने इंदिरा नगर के पटेल नगर निवासी कारोबारी मुक्तेश्वर त्रिपाठी के नाम पर दस लाख का लोन ले लिया। फिर वही रकम अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा ली। कारोबारी को मनी लांड्रिंग मामले में दोषी बताया गया था। साइबर क्राइम पुलिस ने ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


मुक्तेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि 19 मार्च को दोपहर 2: 20 बजे उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को फेडेक्स कूरियर कंपनी का कर्मी बताया। उसने कारोबारी से कहा कि उनके आधार और मोबाइल नंबर का उपयोग करके 10 मार्च 2024 को एक पार्सल मुंबई से ईरान बुक किया गया है। पार्सल में आईसीआईसीआई के क्रेडिट कार्ड, ड्रग्स और कुछ अन्य सामान मिला है। मुक्तेश्वर के मना करने पर कर्मी ने कहा कि तुम्हारी आईडी का गलत इस्तेमाल हुआ है। इसकी शिकायत आपको मुंबई अंधेरी ईस्ट में साइबर क्राइम दफ्तर में करनी होगी। इसके बाद ठग ने उनकी कॉल साइबर क्राइम दफ्तर में ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  UP: योगी सरकार की बड़ी पहल, सस्ती दरों पर निजी कंपनी से 25 वर्ष तक बिजली खरीदेगी प्रदेश सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
300 आईसीआईसीआई बैंक कर्मी हो चुके गिरफ्तार
कॉल ट्रांसफर होने पर एक युवक ने अपना नाम इंस्पेक्टर प्रमोद सावंत बताया। उसने कहा कि तुम्हारी आईडी से कई शहरों में बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से बैंक खाते खोले गए हैं। इनका प्रयोग मनी लांड्रिंग में हो रहा है। तुम भी इस मामले में दोषी हो। घबराने पर आरोपी ने बयान दर्ज कराने का हवाला देते हुए मुक्तेश्वर से स्काइप एप डाउनलोड कराया। वीडियो कॉल पर प्रमोद ने पीड़ित को झांसे में लेने के लिए अपना आईडी कार्ड भी दिखाया। ठग ने कहा कि मनी लांड्रिंग मामले में देश भर से तीन सौ आईसीआईसीआई बैंक कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। तुम्हें भी पकड़ा जाएगा।


खाते की आरबीआई कर रहा निगरानी
आरोपी ने कहा कि यह केस डीएसपी मिलिंद भारवे के पास है। इसके बाद उसने कॉल मिलिंद को ट्रांसफर कर दी। मिलिंद ने व्यापारी से कहा कि मनी लांड्रिंग केस में आरबीआई तुम्हारे बैंक खाते की निगरानी रख रहा है। वह जांच के लिए तुम्हारे खाते में रकम ट्रांसफर करेगा। तुम्हे वहीं रकम साइबर क्राइम के खाते में भेजनी होगी। अगर तुम्हारे खाते में रकम नहीं आती है तो यह सिद्ध हो जाएगा कि तुम मनी लांड्रिंग मामले में दोषी हो।

ये भी पढ़े-  UP Cabinet Decisions: नई स्थानांतरण नीति सहित कैबिनेट ने लिए 11 महत्वपूर्ण फैसले, पार्किंग के लिए बने नए नियम; अडानी से होगी बिजली खरीद
 

एक घंटे में एफआईआर की कॉपी देने की कही बात
बुरी तरह से मानसिक रूप से प्रताड़ित हो चुके मुक्तेश्वर ने ठग की बात मान ली। इसके बाद पीड़ित के आईसीआईसीआई बैंक खाते में उनके नाम पर प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन के दस लाख रुपये खाते में आ गए। इसके बाद ठग के दिए गए दिल्ली के इंडसइंड बैंक खाते में पीड़ित ने दस लाख रुपये जमा कर दिए। इस पर ठग ने उन्हें दोबारा कॉल की और जांच होने पर एक घंटे में उनका नाम हटाकर उन्हें एफआईआर कॉपी भेजने की बात कही। काफी समय बीतने पर ठग ने काॅपी नहीं भेजी तो मुक्तेश्वर ने सीए को घटना के बारे में बताया, तब उन्हें ठगी की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed