{"_id":"60f95fd68ebc3e6d7b523edd","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-today-22-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP:पेगासस जासूसी कांड पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कोरोना के दौरान अनाथ हुए बच्चों के खाते में भेजा गया धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP:पेगासस जासूसी कांड पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कोरोना के दौरान अनाथ हुए बच्चों के खाते में भेजा गया धन
Thu, 22 Jul 2021 05:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Jul 2021 05:43 PM IST
सार
पेगासस जासूसी कांड पर देश भर में हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष मामले में स्वतंत्र जांच की मांग कर रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। यहां पढ़ें आज की सभी प्रमुख खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पेगासस जासूसी कांड पर देश भर में हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष मामले में स्वतंत्र जांच की मांग कर रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, कई नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया गया। एक अन्य खबर में प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना के दौरान अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए सहायता राशि उनके खातों में भेज दी है। इसके लिए सरकार ने 'उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' शुरू की है। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इस योजना का शुभारंभ किया। यहां पढ़ें आज की सभी प्रमुख खबरें:
विज्ञापन
यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों के खाते में तीन महीने के 12 हजार रुपये भेजे
कोरोना की वजह से अपने मां- बाप को खोने वाले बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी अब उत्तर प्रदेश सरकार उठाएगी। इसके लिए सरकार ने 'उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' शुरू की है। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इस योजना का शुभारंभ किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
पेगासस जासूसी कांड: प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, कई नेताओं को नजरबंद किया गया
पेगासस जासूसी कांड पर केंद्र सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को लखनऊ में परिवर्तन चौक जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उनके आवास पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी तरह कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस मध्य जोन ममता चौधरी को घर में नजरबंद कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी: बीते 24 घंटे में प्रदेश में दो लाख 34 हजार कोरोना टेस्ट हुए, 53 नए संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश में ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 2 लाख 34 हजार से अधिक कोविड सैम्पल की जांच की गई और 53 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि 56 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। इस अवधि में पॉजिटिविटी दर 0.02% रही। पढ़ें पूरी खबर
यूपी चुनाव 2022: भीम आर्मी के अध्यक्ष बोले- वोट पाने के लिए केंद्र सरकार ने दलितों-पिछड़ों को मंत्री बनाया
भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि भाजपा दलित व पिछड़ा विरोधी पार्टी है। केंद्र व राज्य सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में बहुजनों के लिए कुछ नहीं किया और जब यूपी चुनाव आने वाले हैं तो वोट पाने के लिए मंत्रिमंडल में उन्हें जगह दे दी है। पढ़ें पूरी खबर
मायावती का केंद्र पर हमला: कहा- ऑक्सीजन की कमी से मौतें न होने का दावा दुर्भाग्यपूर्ण
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा यह दावा करना कि ऑक्सीजन की कमी से कोरोना की दूसरी लहर के दौरान एक भी मौत नहीं हुई है। यह पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण है। दूसरी लहर के दौरान देश में जो अफरातफरी मची वो किसी से छिपी हुई नहीं है। केंद्र सरकार को इस दौरान विदेशों से भी मदद लेनी पड़ी फिर भी ऑक्सीजन की कमी से मौतें नहीं होने का दावा करना अति दुर्भाग्यपूर्ण व अति-दुःखद है। पढ़ें पूरी खबर