{"_id":"60cde26b48f17a65755cc2be","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-today-19-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP top news: यूपी में भाजपा का संगठन विस्तार, एके शर्मा को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष, 69 हजार शिक्षक भर्ती में भरे जाएंगे रिक्त पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP top news: यूपी में भाजपा का संगठन विस्तार, एके शर्मा को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष, 69 हजार शिक्षक भर्ती में भरे जाएंगे रिक्त पद
Sat, 19 Jun 2021 06:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Jun 2021 06:15 PM IST
सार
यूपी चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन विस्तार पर काम करना शुरू कर दिया है। वहीं, 69 हजार शिक्षक भर्ती में खाली पदों को भरने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यहां देखें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में शनिवार का दिन कई घटनाक्रमों से भरा रहा। जिसमें राजनीतिक हलचल ने सर्वाधिक ध्यान खींचा। केंद्र से वीआरएस लेकर यूपी भेजे गए पूर्व नौकरशाह एके शर्मा को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, 69 हजार शिक्षक भर्ती में रिक्त पदों में भर्ती को लेकर कार्यक्रम जारी किया गया। इसके अलावा, अभी हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले जितिन प्रसाद लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यहां पढ़ें शनिवार की प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन
पूर्व नौकरशाह ए के शर्मा के डिप्टी सीएम बनने की अटकलों पर लगा विराम, प्रदेश उपाध्यक्ष बनें
पूर्व नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा को भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद की प्रमुख दावेदार अर्चना मिश्रा को पार्टी की प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। वहीं, अमित वाल्मीकि को भी प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन
69000 सहायक अध्यापक भर्ती के रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू
बेसिक शिक्षा परिषद में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में रिक्त रहे पदों पर प्रतीक्षा सूची से भरा जाएगा। करीब 5 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को 30 जून को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद शासन ने कार्यक्रम जारी किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन
यूपी: दो जुलाई से प्रारंभ होंगी राज्य विश्विद्यालयों की परीक्षाएं, प्रदेश सरकार ने जारी किया कार्यक्रम
यूपी सरकार ने राज्य के सभी विश्विद्यालयों की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं दो जुलाई से प्रारंभ होकर अगस्त माह के अंत तक आयोजित की जाएंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर:
यूपी चुनाव 2022: भाजपा कार्यालय पहुंचे जितिन प्रसाद बोले- क्षेत्रीय दल कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकते
भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचे जितिन प्रसाद ने यूपी चुनाव को लेकर सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दल कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकते क्योंकि यहां पर नेता ही पार्टी होता है पार्टी से निकलकर कोई नेता नहीं बनता है। यहां से वह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यहां पढ़ें पूरी खबर:
यूपी: बेटे को सपा द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित करते ही अंबिका चौधरी ने बसपा छोड़ी
बेटे को सपा द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित करते ही अंबिका चौधरी ने बसपा छोड़ीपूर्वांचल के कद्दावर नेता अंबिका चौधरी के बेटे आनंद चौधरी को समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अम्बिका चौधरी ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है। जल्द ही अंबिका चौधरी अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर: