फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambika chaudhary resigns from bahujan samaj party.

यूपी: बेटे को सपा द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित करते ही अंबिका चौधरी ने बसपा छोड़ी

Sat, 19 Jun 2021 05:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Jun 2021 05:46 PM IST
सार

विधायकों की बगावत के बाद बसपा को एक और झटका लगा है। पूर्वांचल के कद्दावर नेता अंबिका चौधरी ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
Ambika chaudhary resigns from bahujan samaj party.
अंबिका चौधरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वांचल के कद्दावर नेता अंबिका चौधरी के बेटे आनंद चौधरी को समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अम्बिका चौधरी ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है। जल्द ही अंबिका चौधरी अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।

विज्ञापन


सपा के बलिया जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति के बाद चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने आनंद चौधरी को पार्टी की सदस्यता भी दिला दी है।
विज्ञापन


वहीं, बसपा के लिए यह बड़ा झटका है। विधायकों की बगावत के बाद पूर्वांचल के एक और नेता का साथ छूटना पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed