फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for today 1 August.

Top News of UP: गृह मंत्री अमित शाह बोले- यूपी में प्रचंड बहुमत से बनाएंगे सरकार, प्रदेश में 254 ऑक्सीजन प्लांट हुए क्रियाशील

Sun, 01 Aug 2021 05:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Aug 2021 05:15 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी चुनाव को लेकर बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा 2022 में भी यूपी में सरकार बनाएगी। उनका दौरा पूरे दिन चर्चा में रहा। यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for today 1 August.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि विपक्ष के लोग 2022 के चुनाव में एक बार फिर करारी हार का सामना करने के लिए तैयार हो जाएं। 2022 में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। वहीं, प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश में अब तक 254 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

विज्ञापन


मिशन यूपी: अमित शाह ने योगी को बताया सबसे कामयाब मुख्यमंत्री, बोले- दंगाग्रस्त प्रदेश में अब 'राम राज'
गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट के शिलान्यास कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि चार सालों के कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। प्रदेश को विकास के रास्ते पर लाने का काम किया है। 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार आने से पहले पश्चिमी यूपी से लोग पलायन कर रहे थे। प्रदेश दंगा ग्रस्त था पर चार साल के शासन के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज स्थापित हो चुका है। योगी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। योगी प्रदेश के अब तक के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: कल्याण सिंह का हालचाल लेने पीजीआई पहुंचे गृह मंत्री शाह, मुख्यमंत्री योगी भी रहे मौजूद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अपने लखनऊ दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। बता दें कि कल्याण सिंह लखनऊ पीजीआई में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। वह वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर पर स्थिर है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ थे। पढ़ें पूरी खबर       
विज्ञापन
विज्ञापन


आर-पार: अखिलेश ने बसपा और कांग्रेस से पूछा सवाल, कहा- लड़ाई हमसे है या भाजपा से
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा-कांग्रेस को पहले ये स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी लड़ाई भाजपा से है या सपा से। अखिलेश यादव ने इसके साथ यह भी स्पष्ट किया कि सपा 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए किसी बड़ी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। पढ़ें पूरी खबर  

यूपी: प्रदेश में 254 ऑक्सीजन प्लांट हुए क्रियाशील, 24 घंटे में 36 नए कोरोना संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश में तीसरी लहर को लेकर बेड की संख्या, ऑक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटर की संख्या में तेजी से इजाफा किया जा रहा है। कोरोना की पहली व दूसरी लहर पर काबू पाने वाली योगी सरकार ने संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर प्रदेश के अस्पतालों में बेड व वेंटिलेटर से लेकर डॉक्टरों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके साथ ही प्रदेश में ऑक्सीजन की व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। इस माह प्रदेश में 541 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो जाएंगे जो किसी दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा कहीं अधिक हैं अब तक प्रदेश में 254 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर


सियासत: "फॉरेंसिक साइंस" के बहाने "पॉलीटिकल साइंस" पढ़ा गए अमित शाह, तैयार किया चुनावी रोड मैप
कहने को तो देश के गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करने आए थे, लेकिन अमित शाह ने "फॉरेंसिक साइंस" के बहाने प्रदेश की जनता और मौजूद लोगों को उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की पूरी "पॉलिटिकल साइंस" ही पढ़ा गए। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के नजदीक होने के चलते  गृहमंत्री अमित शाह का उत्तर प्रदेश का यह दौरा काफी अहम रहा।  इससे पहले  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस में योजनाओं के जरिए प्रदेश में चुनावी माहौल का आगाज किया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed