फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   254 Oxygen plants 254 Oxygen plants are working now in Uttar Pradesh.are working now in Uttar Pradesh.

योगी ने दिए सख्त निर्देश : मरीजों की संख्या कम होने पर भी जांच का दायरा बढ़ाए रखें, 24 घंटे में 36 नए कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 01 Aug 2021 09:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Aug 2021 09:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में हर दिन ढाई लाख से तीन लाख टेस्ट किए जा रहे हैं अब तक 6 करोड़ 57 लाख 50 हजार 787 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। जो देश में किसी दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा की गई सर्वाधिक टेस्टिंग है।

विज्ञापन
254 Oxygen plants 254 Oxygen plants are working now in Uttar Pradesh.are working now in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड मरीजों की संख्या कम है, लेकिन जांच का दायरा कम ना किया जाए। हर दिन ढाई से तीन लाख सैंपल की जांच करते रहें। इसी तरह जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भी सैंपल भेजते रहे। इसके परिणाम पर निरंतर नजर रखी जाए। वह टीम-9 की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में तीसरी लहर को लेकर बेड की संख्या, ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर की संख्या में तेजी से इजाफा किया जाए। बेड बढ़ाने के साथ डॉक्टर कर्मचारियों के प्रशिक्षण से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली है। इस दौरान अधिकारियोंने बताया कि अब तक 254 आक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। अगस्त माह में प्रदेश में यह संख्या 541 हो जाएगी। अब तक छह करोड़ 57 लाख 50 हजार 787 सैंपल की जांच की जा चुकी है। बीते 24 घंटों में दो लाख 48 हजार 152 सैंपल की जांच की गई। अब तक 4 करोड़ 84 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

विज्ञापन

सक्रिय केस की संख्या अब 664, दस जिले हुए कोविड मुक्त

प्रदेश में रविवार को 36 नए मरीज मिले हैं, जबकि 76 डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 664 हो गई है। प्रदेश के 52 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला है, जबकि 23 जनपदों में इकाई में मरीज मिले हैं। प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। अलीगढ़, अमरोहा, एटा, फर्रुखाबाद, हाथरस, कासगंज, कौशांबी, महोबा, प्रतापगढ़ और श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज नहीं है। कोरोना की रिकवरी दर 98.6 फीसदी तो पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी है। नए मरीजों में लखनऊ में दो, प्रयागराज में तीन, कानपुर नगर में दो, वाराणसी में तीन, गोरखपुर में तीन, सुल्तानपुर में चार, गाजियाबाद में दो, झांसी में दो मरीज मिले हैं। रविवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

इसके साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अब तक 4 करोड़ 84 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 4 करोड़ 6 लाख 36 हजार से अधिक लोगों ने कम से कम कोविड की एक खुराक ले ली है। यह किसी एक राज्य द्वारा किया गया सर्वाधिक वैक्सीनेशन है।

केजीएमयू में 156 बेड का वार्ड 56 पर वेंटिलेटर

केजीएमयू में बच्चों के लिए 156 बेड का वार्ड बनाया गया है। इसे 56 बेड पर वेंटिलेटर सुविधा होगी। बाकी सभी बेड पर पाइप लाइन से ऑक्सीजन की सुविधा है। वार्ड बनकर तैयार है। डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ  का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है। इसी तरह बलरामपुर अस्पताल में बच्चों के लिए 40 बेड की वेटिलेटर यूनिट तैयार है। यहां ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लग चुके हैं, जिससे 100 बेड पर ऑक्सीजन आपूर्ति की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed