फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for June 15.

Top News of UP: 21 जून से खुलेंगे रेस्टोरेंट व मॉल, 2022 के चुनाव को लेकर अखिलेश ने बताई रणनीति

Tue, 15 Jun 2021 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Jun 2021 04:38 PM IST
सार

यूपी में कोरोना कर्फ्यू से थोड़ी और राहत दी गई है। वहीं, मंगलवार को राजनीतिक हलचल भी खूब रही। अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बताई तो बसपा विधायकों ने उनसे मुलाकात कर राजनीतिक अटकलों को बल दिया। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें: 

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for June 15.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में कोरोना के नियंत्रण में आने के साथ ही जनता को राहत देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में प्रशासन ने 21 जून से कोरोना कर्फ्यू में राहत देने के साथ ही कई और एलान किए हैं। वहीं, प्रदेश में राजनीतिक हलचल भी खूब रही। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। इसके अलावा बसपा के कुछ विधायकों ने भी अखिलेश से मुलाकात की। प्रदेश में तबादला नीति जारी कर दी गई है अब 15 जुलाई से अफसरों व कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें: 

विज्ञापन


यूपी: 21 जून से रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक रहेगा कर्फ्यू
यूपी में कोरोना संक्रमण से बेहतर होते हालात को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू से राहत दी गई है। 21 जून से कोरोना कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। वहीं, कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ रेस्टोरेंट व मॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकेगा। इसी तरह, पार्क, स्ट्रीट फूड आदि के संचालन की अनुमति भी दी जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: चाचा शिवपाल के साथ अखिलेश करेंगे गठबंधन, छोटे दलों को भी लेंगे साथ
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि वह समाजवादी विचारधारा के लोगों के साथ लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन
विज्ञापन


सियासत: बसपा विधायकों ने की अखिलेश यादव से मुलाकात, पार्टी में शामिल होने को लेकर संशय अभी
बहुजन समाज पार्टी के कुछ विधायकों की मंगलवार सुबह सपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की चर्चा है। यह मुलाकात विधान परिषद चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर अहम मानी जा रही है। खास बात यह है कि मुलाकात करने वालों में पांच ऐसे विधायक हैं जिन्हें बसपा ने पहले ही निष्कासित कर रखा है। यहां पढ़ें पूरी खबर:

सरकारी अफसरों व कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण नीति जारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के स्थानांतरण का रास्ता साफ कर दिया है। 15 जुलाई तक तबादले किए जा सकेंगे। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने समस्त अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों को जारी निर्देश में कहा है कि तबादले यथासंभव मेरिट बेस्ड किए जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर:


जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: 26 जून को नामांकन, 3 जुलाई को होगा मतदान, कार्यक्रम जारी
यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 26 जून को नामांकन किया जाएगा जबकि मतदान 3 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना प्रारंभ की जाएगी। बता दें कि इस संबंध में अधिसूचना सोमवार को ही जारी की जा चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed