{"_id":"61b0a3b27d6cb40fcd5d7742","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-8-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भाजपा का तंज, कहा- यूपी में कांग्रेस लुप्तप्राय, यहां पढ़ें प्रमुख खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भाजपा का तंज, कहा- यूपी में कांग्रेस लुप्तप्राय, यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
Wed, 08 Dec 2021 05:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 Dec 2021 05:53 PM IST
सार
कांग्रेस ने बुधवार को यूपी में महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। जिसमें कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव 2022 के लिए महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी कर दिया है जिसमें उन्होंने कई घोषणाएं की हैं। इस पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि यूपी में कांग्रस है ही नहीं। ऐसे में उनका घोषणा पत्र झूठा है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
UP Election 2022: प्रियंका ने किया महिलाओं के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, सरकारी नौकरियों में 40 फीसदी आरक्षण का वादा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव 2022 के लिए महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 40 फीसदी आरक्षण देने सहित कई बड़ी घोषणाएं की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी सरकार के मंत्री का तंज: कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठा, यहां घूमने-फिरने आती हैं प्रियंका गांधी
यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कांग्रेस द्वारा महिलाओं के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी में लुप्तप्राय है। उनका घोषणा पत्र झूठा है। प्रियंका गांधी वाड्रा यहां पर घूमने फिरने आती हैं और फिर चली जाती हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
सांसदों सहित जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों को भी चुनाव मैदान में उतार सकती है भाजपा, एक-एक सीट पर मंथन
यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में मिशन 300 प्लस के साथ चुनाव लड़ रही भाजपा सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों को चुनाव मैदान में उतार सकती है। एक-एक विधानसभा सीट पर जीत के लिए गहन मंथन में जुटे भाजपा के रणनीतिकार निगम, आयोग और बोर्डों के प्रभावशाली अध्यक्षों को भी चुनाव लड़ाने पर मंथन कर रहे है। पढ़ें पूरी खबर
आमने-सामने: पूर्व मंत्री बोले- मोदी सरकार ने काशी विश्वनाथ मंदिर को मॉल बना दिया, योगी के मंत्री बोले- चश्मा बदले विपक्ष
पांच बार के विधायक रहे पूर्व मंत्री अजय राय का कहना है कि विकास करवाने के नाम पर मोदी सरकार ने काशी विश्वनाथ मंदिर को शॉपिंग मॉल बना दिया है। वहीं, वाराणसी मंडल के जिलों को विकास के नाम पर सिर्फ झांसा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
वाराणसी मंडल की रिपोर्ट: जिसने जीता दिल, उसने जीती काशी, पर बाकी जिलों की काशी जैसी नहीं रही किस्मत
जिसने काशी का दिल जीता, काशी उसी की हो गई। बाबा विश्वनाथ की नगरी ऐसी ही निराली है। ‘मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान पर काशी फिदा हो गई थी। काशी के घाटों पर उनके फावड़ा लेकर उतरने का दृश्य तो याद ही होगा। काशी को क्योटो बनाने के दावे के साथ यहां से सांसद बने पीएम नरेंद्र मोदी के कई काम अब सुर्खियों में हैं। वाराणसी और उसके आसपास सड़कों का जाल फैला हुआ है। फ्लाईओवर भी राह आसान कर रहे हैं। तो वहीं, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर देश ही नहीं दुनिया में चर्चा का विषय है। पढ़ें पूरी खबर