{"_id":"61b09348bcc08d659d22e0e0","slug":"up-minister-mohsin-raza-speaks-on-congress-manifesto-for-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार के मंत्री का तंज: कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठा, यहां घूमने-फिरने आती हैं प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार के मंत्री का तंज: कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठा, यहां घूमने-फिरने आती हैं प्रियंका गांधी
Wed, 08 Dec 2021 05:10 PM IST
ishwar ashish
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 Dec 2021 05:10 PM IST
सार
यूपी के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठा है। प्रियंका गांधी निजी स्वार्थ के लिए बार-बार यूपी आती हैं और घूमकर चली जाती हैं।
विज्ञापन
यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कांग्रेस द्वारा महिलाओं के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी में लुप्तप्राय है। उनका घोषणा पत्र झूठा है। प्रियंका गांधी वाड्रा यहां पर घूमने फिरने आती हैं और फिर चली जाती हैं।
विज्ञापन
रजा ने कहा कि पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ये बताए कि वे उत्तर प्रदेश में कहां से चुनाव लड़ेंगी। यहां तो कांग्रेस लुप्त हो चुकी है। निजी स्वार्थ के लिए, अपने परिवार को बचाने के लिए यहां वे बार-बार आती हैं और घूमकर चली जाती हैं। उनके झूठे वादों में कोई नहीं आने वाला है।
विज्ञापन
यूपी को पहली महिला मुख्यमंत्री व देश को महिला प्रधानमंत्री कांग्रेस ने ही दियापहले प्रियंका गांधी वाड्रा ये बताए कि वे उ.प्र. में कहां से चुनाव लड़ेंगी। यहां तो कांग्रेस लुप्त हो चुकी है। निजी स्वार्थ के लिए, अपने परिवार को बचाने के लिए यहां वे बार-बार आती हैं और घूमकर चली जाती हैं, उनके झूठे वादों में कोई नहीं आने वाला: उ.प्र. सरकार में मंत्री मोहसिन रज़ा pic.twitter.com/0uvwEyRMtN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2021
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर महिलाओं के लिए चुनावी घोषणापत्र जारी किया। यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स को 10 हजार रुपये मानदेय और बुजुर्ग व विधवा महिलाओं को 1000 रुपये मासिक पेंशन देने का वादा किया। इतना ही नहीं स्वरोजगार के लिए सस्ता ऋण और नौकरियों में आरक्षण का वादा भी किया।
उन्होंने कहा कि महिलाएं बहुत सहृदय होती हैं। राजनीति में भी यह सहृदयता आए। महिलाओं की भागीदारी बढ़े, इसलिए कांग्रेस ने उनके लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया है। प्रियंका ने कहा कि देश को पहली महिला प्रधानमंत्री और यूपी को पहली महिला मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी ने ही दी। आज यहां महिलाओं की स्थिति बहुत दयनीय है। उनकी पहल मौजूदा स्थिति में बदलाव लाने के लिए है।