Top News of UP:मायावती बोलीं, यूपी में सत्ता परिवर्तन के बिना नहीं बनेगी बात, ओमिक्रॉन से निपटने के दिए गए निर्देश
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सड़कों पर उतरने से नहीं बल्कि सत्ता परिवर्तन करने से बात बनेगी और बसपा इस बार सत्तासीन होगी।
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को कहा कि यूपी में सत्ता परिवर्तन के बिना बात नहीं बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2022 में एक बार फिर बसपा की सरकार बनेगी। वहीं, प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए हर स्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
आंबेडकर की पुण्यतिथि: मायावती बोलीं, सड़कों पर उतरने से नहीं सत्ता परिवर्तन से बनेगी बात
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सड़कों पर उतरने से नहीं बल्कि सत्ता परिवर्तन करने से बात बनेगी और बसपा इस बार सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि कुछ संगठन बनाकर कुछ लोग बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के मिशन को रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन चुनाव के बाद ऐसे संगठन न तो घर के रहते हैं ना घाट के। यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपी: ओमिक्रॉन से निपटने के लिए हर स्तर पर तैयारी करने के निर्देश, सभी जिलों में मिलेंगी सुविधाएं
उत्तर प्रदेश में कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए हर स्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। टीकाकरण के साथ ही सामान्य बेड और आईसीयू को तैयार रखने, दवाओं के इंतजाम पर भी जोर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सुल्तानपुर: लग्जरी कार से पहुंचे चोर, चुरा ले गए पांच बकरियां, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
लग्जरी कार से पहुंचे चोर सड़क पर घूम रही पांच बकरियां चुरा ले गए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना शहर के खैराबाद मोहल्ले की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विवादित ढ़ाचा विध्वंस: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का तंज, क्या कारसेवकों को गोली चलवाने का श्रेय नहीं लेंगे अखिलेश जी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बाबरी विध्वंस के दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हर बात का श्रेय लेने वाले अखिलेश जी, क्या आप अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय नहीं लेंगे? यहां पढ़ें पूरी खबर
बरेली मंडल की रिपोर्ट: भगवा चक्रव्यूह भेदने के लिए घेराबंदी, भाजपा के सामने गढ़ बचाने की चुनौती
बरेली मंडल की सियासत की बात करें तो यहां भगवा रंग उस दौर में ही चढ़ना शुरू हो गया था, जब भाजपा अपना आकार बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही थी। बरेली शहर की सीट पर तो पार्टी का 1985 से लगातार कब्जा है। वहीं, शाहजहांपुर नगर सीट से मौजूदा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 1989 से लगातार आठवीं बार विधायक हैं। 2017 में तो यहां की फिजाओं में भगवा रंग ऐसा चढ़ा कि मंडल की 25 में से 23 सीटें भाजपा ने जीत लीं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट