फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati addressed media on death anniversary of Dr Ambedkar.

आंबेडकर की पुण्यतिथि: मायावती बोलीं, सड़कों पर उतरने से नहीं सत्ता परिवर्तन से बनेगी बात

Mon, 06 Dec 2021 01:32 PM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Dec 2021 01:32 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बाबा आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर मीडिया को संबोधित किया और कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बिना बात नहीं बनेगी।

विज्ञापन
Mayawati addressed media on death anniversary of Dr Ambedkar.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सड़कों पर उतरने से नहीं बल्कि सत्ता परिवर्तन करने से बात बनेगी और बसपा इस बार सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि कुछ संगठन बनाकर कुछ लोग बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के मिशन को रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन चुनाव के बाद ऐसे संगठन न तो घर के रहते हैं ना घाट के।

विज्ञापन


बाबा साहब आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर मायावती ने लखनऊ में मीडियाकर्मियों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने बहुत कष्ट झेले लेकिन दलित व मुस्लिम वर्ग के लोगों को कानूनी अधिकार दिलाने के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि उनके द्वारा दिलाए गए अधिकारों का पूरा लाभ लेना है तो इस वर्ग के लोगों को संगठित होकर काम करना होगा। उन्होंने ही यह बताया था कि सत्ता की मास्टर चाबी अपने हाथ में इस वर्ग के लोगों को लेनी होगी। इसी का परिणाम रहा कि सूबे में चार बार बसपा की सरकार बनी। इस वर्ग के साथ-साथ मुस्लिमों ने भी बाबा साहब की सोच के प्रति जागरूकता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कारवां न रुकने वाला है और न झुकने वाला है। पत्थर काट कर खुद रास्ता बनाने वाला है और आगे के रास्ते भी बनाए जाएंगे। मायावती ने कहा कि विजय का अता पता नहीं और पहले ही विजय यात्रा निकाल रहे सपाइयों का हाल सब ने देख लिया। किस तरह से चंदौली में पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की गई।

'सपा के शासन का मतलब गुंडागर्दी और माफियागर्दी रहा है'

मायावती ने कहा कि यह सब जानते हैं कि सपा के शासन का मतलब गुंडागर्दी और माफियागर्दी का चरम पर होना। यूपी की जनता इस धोखे में नहीं आने वाली है। उत्तराखंड में भी बसपा इस बार अच्छा प्रदर्शन करेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा पार्टी पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन में मिलकर चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट पर सभी को मुख्य चुनाव आयोग एवं सरकारों की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। खासतौर से चुनाव में इस पर ध्यान देना होगा।



इस मौके पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भी बाबा साहेब को श्रद्घांजलि दी और कहा कि करोड़ों दलितों, शोषितों, वंचितों व अन्य उपेक्षित वर्गों के मसीहा परम पूज्य बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर सादर नमन किया।मानवता के लिए समर्पित बाबा साहेब का जीवन एवं उनका विराट व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed