फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 3 November.

Top News of UP: गरीबों को खाद्यान्न के साथ दाल, चीनी, नमक और तेल भी मिलेगा, योगी बोले- अब रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी फूल बरसेंगे

Wed, 03 Nov 2021 05:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Nov 2021 05:39 PM IST
सार

महंगाई से परेशान गरीबों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों को खाद्यान्न के साथ अब तेल, दाल, नमक और चीनी भी देने का एलान किया है।

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 3 November.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया कि अब प्रदेश में गरीबों को खाद्यान्न के साथ ही दाल, चीनी, नमक व तेल भी वितरित किया जाएगा और खाद्यान्न योजना के तहत होली तक अन्न का वितरण किया जाएगा। वहीं, उन्होंने अयोध्या में अपने संबोधन में कहा कि अब रामभक्तों पर कभी गोलियां नहीं चलेंगी बल्कि पुष्प वर्षा होगी। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी ने संतों से पूछा- मंदिर निर्माण से आप खुश हैं या नहीं? कहा- अब रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव में शामिल रामभक्तों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आप सब की ही ताकत है कि आज अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने संतों से पूछा कि आप खुश हैं या नहीं? जवाब हां में आने पर कहा कि यह श्रीराम की ताकत ही है कि जिन लोगों ने कभी रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं वो भी अब राम के दर्शन कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


योगी बोले- होली तक गरीबों को मिलेगा 35 किलो खाद्यान्न, अब दाल, नमक, तेल व चीनी भी देंगे
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के पहले अपने संबोधन में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश की जनता को दिया जा रहा खाद्यान्न अब होली तक वितरित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी की सरकारी कर्मचारियों से अपील, एक परिवार को गोद लेकर उनके साथ मनाएं दिवाली
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं साथ ही सरकारी कर्मचारियों से अपील की है कि गरीब परिवारों को गोद लें और उनके साथ दिवाली मनाएं। पढ़ें पूरी खबर

यूपी में नई सियासी सुगबुगाहट: सपा को छोड़ कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा रालोद? जयंत को राज्यसभा भेजने की पेशकश
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह की मुलाकात के बाद प्रदेश में सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। चर्चा है कि जयंत को कांग्रेस की तरफ से पंजाब विधानसभा चुनाव में सीटें देने और राज्यसभा भेजने का ऑफर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर


यूपी चुनाव 2022: संकट के समय साथ देने वाले दूसरी पार्टी के नेताओं को टिकट देगी भाजपा, नितिन अग्रवाल हरदोई से लड़ेंगे
राज्यसभा चुनाव से लेकर विधानसभा तक में संकट के समय भाजपा का साथ देने वाले विपक्षी दलों के विधायकों का पार्टी विधानसभा चुनाव में टिकट देकर कर्ज उतारेगी। राज्यसभा चुनाव 2018 में उन्नाव के पुरवा से बसपा विधायक अनिल सिंह ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed