फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Grains will be distributed till Holi announced CM Yogi Adityanath.

अयोध्या में बड़ा एलान: योगी बोले- होली तक गरीबों को मिलेगा 35 किलो खाद्यान्न, अब दाल, नमक, तेल व चीनी भी देंगे

Wed, 03 Nov 2021 07:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Nov 2021 07:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया कि यूपी के 15 करोड़ गरीबों को अब खाद्यान्न के साथ दाल, तेल, नमक व चीनी भी वितरित की जाएगी।

विज्ञापन
Grains will be distributed till Holi announced CM Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

त्रेतायुग जैसी सजी-धजी अयोध्या में पुष्पक विमान स्वरूप हेलीकॉप्टर से भार्या जानकी और अनुज लक्ष्मण समेत रामकथा पार्क के पास उतरे प्रभु श्रीराम की अगवानी के बाद राजगद्दी सौंप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गदगद नजर आए। ऐलान किया कि प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को होली तक गेहूं, चावल ही नहीं बल्कि चीनी, दाल, खाद्य तेल और नमक भी मुफ्त देगें। बोले- प्रधानमंत्री की ओर से कोरोना के मद्देनजर दी जा रही मुफ्त राशन की सुविधा नवंबर में समाप्त हो रही थी, ऐसे में रामराज्याभिषेक के बाद रामराज्य की परिकल्पना के तहत चार माह और यह सुविधा बढ़ाने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैंं, क्योंकि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ।

विज्ञापन


दिव्य और भव्य दीपोत्सव के मंच से बुधवार को मुख्यमंत्री की घोषणा सुनते ही हजारों की भीड़ उत्साहित हो जय-जयकार करने लगी। प्रदेश की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से ही लंका विजय करके अयोध्या लौट रहे प्रभु राम के स्वागत और दीपोत्सव की त्रेतायुग जैसी सांस्कृतिक परंपरा जीवंत किया था। तब से हर साल इस अवसर पर अयोध्या को करोड़ों-करोड़ की विकास योजनाएं देेते आ रहे हैं, लेकिन इस बार 661 करोड़ की 50 परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के बाद गरीबों के लिए किसी राज्य सरकार की ओर से अब तक का सबसे बड़ी मुफ्त राशन की योजना का ऐलान करके सबको चौँका दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की विभीषिका के बीच दो बार देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दिया। सूबे के 15 करोड़ गरीब भी इससे लाभान्वित हुए, लेकिन यह योजना नवंबर में समाप्त हो रही है, जबकि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में रामराज्याभिषेक में हम कैसे गरीबों को खाली हाथ जाने दें। ऐलान किया कि होली तक यानि दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च 2022 तक अब अंत्योदय कार्ड धारक को 35 किलो गेहूं और चावल तो मुफ्त मिलेगा ही, साथ में दाल, खाद्य तेल और नमक भी देगें। यही नहीं इस बार हर माह चीनी भी मुफ्त देंगे। इसके अलावा पात्र गृहस्थी कार्डधारक को भी प्रतिव्यक्ति पांच किलो ग्राम गेहूं, चावल के साथ एक किग्रा अरहर की दाल, एक लीटर खाद्य तेल, एक किग्रा नमक और एक किग्रा चीनी मुफ्त में देगें। पहले केवल गेहूं, चावल तक ही यह योजना सीमित थी। इस योजना से उत्तरप्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को अपना जीवन जीने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed