फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for 23 September.

Top news of UP: यूपी के 69 जिलों में एक भी नया कोरोना मरीज नहीं, चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी अनुराग ठाकुर को

Thu, 23 Sep 2021 04:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Sep 2021 04:59 PM IST
सार

यूपी में कोरोना को लेकर प्रदेश भर से राहत भरी खबरें आ रही हैं। संक्रमण पूरी तरह नियंत्रण में है। हालांकि, हर रोज दो लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for 23 September.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के 69 जिलों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। वहीं, दो लाख से ज्यादा टेस्ट होने के बावजूद प्रदेश में बीते 24 घंटे में छह जिलों से सिर्फ 11 संक्रमित ही मिले हैं। इसके अलावा, यूपी में भाजपा ने चुनावी रोडमैप बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
विज्ञापन


यूपी: बीते 24 घंटे में सिर्फ 11 नए कोरोना मरीज मिले, 69 जिलों में संक्रमण का एक भी मामला नहीं
यूपी में बीते 24 घंटे में हुई 2 लाख 20 हजार 65 सैम्पल की टेस्टिंग में सिर्फ 11 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। मात्र 06 जनपदों में ही नए मरीज मिले। कहीं भी दोहरे अंकों में नए केस नहीं पाए गए। इसी अवधि में  20 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: अनुराग ठाकुर को चुनाव प्रबंधन और कैप्टन अभिमन्यु को पश्चिम की कमान
आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रबंधन और युवा मतदाताओं को आकर्षित करने की जिम्मेदारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की होगी। वहीं पश्चिम यूपी में किसानों और जाट समुदाय में व्याप्त असंतोष को दूर करने और वहां की चुनावी बागडोर हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के पास रहेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और साधू की मौत: बाबा भारती आश्रम के सेवादार की संदिग्ध हालत में मौत, दो हिरासत में लिए गए
थाना नैमिषारण्य इलाके में बाबा भारती के आश्रम के सेवादार की संदिग्ध हालात में बुधवार की देर रात मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी चुनाव 2022: प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान बोले- हम मदद करने आए हैं, चुनाव यूपी की टीम को ही जीतना है
भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि देश के विकास एवं मजबूती के लिए प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनना आवश्यक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व ने प्रदेश के प्रति धारणा को बदलकर यूपी को देश का नंबर वन प्रदेश बना दिया है। पढ़ें पूरी खबर     


मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed