फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP election incharge Dharmendra Pradhan says we are here to help the UP team to win election.

यूपी चुनाव 2022: प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान बोले- हम मदद करने आए हैं, चुनाव यूपी की टीम को ही जीतना है

Thu, 23 Sep 2021 10:47 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Sep 2021 10:47 AM IST
सार

यूपी चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए धर्मेंद्र प्रधान ने साफ कहा कि चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी यहां केवल मदद के लिए आए हैं। चुनाव जिताने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित प्रदेश के नेताओं को ही करना है।

विज्ञापन
UP election incharge Dharmendra Pradhan says we are here to help the UP team to win election.
यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान

विस्तार

भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि देश के विकास एवं मजबूती के लिए प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनना आवश्यक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व ने प्रदेश के प्रति धारणा को बदलकर यूपी को देश का नंबर वन प्रदेश बना दिया है।

विज्ञापन


चुनाव प्रभारी नियुक्त होने के बाद बुधवार शाम भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पहली बैठक में प्रधान ने साफ कहा कि चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी यहां केवल मदद के लिए आए हैं। चुनाव जिताने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित प्रदेश के नेताओं को ही करना है। प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार से लेकर कोरोना महामारी के प्रबंधन में योगी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। प्रदेश सरकार के काम को देश ही नहीं विश्व स्तर पर सराहा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतनी मजबूती से बड़े-बड़े काम इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि यूपी जैसा बड़ा प्रदेश उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। केंद्र सरकार की ताकत बनी रहे इसलिए उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव जीतना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं भाग्यशाली हूं यहां का प्रभारी बना

प्रधान ने यूपी का प्रभारी बनाए जाने पर खुद को भाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि यूपी जैसे बड़े और महत्वपूर्ण प्रदेश में चुनाव प्रभारी बनाया, सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वे इस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे।

यूपी की तस्वीर बदली, हम फिर सरकार बनाएंगे : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साढ़े चार वर्ष के शासन में कानून व्यवस्था में सुधार, निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास से प्रदेश की तस्वीर बदली है। प्रदेश की महिलाएं, युवा सहित हर वर्ग बिना किसी जाति धर्म के भेद के भाजपा को वोट देना चाहता है। 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े चार वर्ष में सरकार ने देश में प्रदेश की छवि को बदला है। प्रदेश में पहली बार तीन लाख करोड़ का निवेश हो रहा है। सरकारी क्षेत्र में साढ़े चार लाख नौकरियां देने के साथ निजी क्षेत्र में करोड़ों नौकरियां और स्वरोजगार भी दिया है। प्रदेश सरकार ने कोरोना प्रबंधन में सफलता हासिल करने के साथ टीकाकरण में भी देश में रिकार्ड बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed