फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 23 April.

Top News of UP:समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी में योगी सरकार, दरोगा भर्ती प्रक्रिया के लिए तारीखें घोषित

Sat, 23 Apr 2022 06:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Apr 2022 06:16 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब समय की जरूरत है कि पूरे देश में एक कानून लागू किया जाए। पहले की सरकारों ने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इस पर ध्यान नहीं दिया। पढ़ें सभी प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 23 April.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

योगी सरकार उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है। उधर, दरोगा भर्ती के लिए अभिलेखों के सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। 9534 पदों पर भर्ती 2021 में शुरू हुई थी। पढ़ें सभी प्रमुख खबरें

विज्ञापन


एक देश एक कानून: यूपी में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी में योगी सरकार, डिप्टी सीएम केशव बोले- अब इसकी जरूरत
योगी सरकार उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता में आने के बाद अब प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि देश को अब इसकी जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: दरोगा के 9534 पदों के लिए दो चरणों में होगा अभिलेखों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षण
दरोगा के 9534 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा (डीवीपीएसटी) दो चरणों में होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी तारीखों की घोषणा कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


सनसनीखेज: प्रयागराज में परिवार के पांच लोगों की हत्या से सनसनी, एक मासूम बची जिंदा, हत्यारों ने कमरे में भी लगाई आग

प्रयागराज के थरवई के खैवजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इनमें दंपती के साथ उनकी बेटी बहू और 2 साल की पौत्री शामिल है। सभी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया। पढ़ें पूरी खबर

अयोध्या: भीषण गर्मी से परेशान रामलला, गर्भगृह का एसी हुआ खराब, मुख्य पुजारी ने जताई नाराजगी
रामलला के गर्भगृह का एसी खराब हो गया है। इसे लेकर मुख्य पुजारी ने नाराजगी जताई है और ट्रस्ट से एसी ठीक करने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर


आगरा: एक ही मंदिर में तीन महीने में तीसरी बार चोरी, वारदात से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश
आगरा में चोर मंदिर और स्कूलों को निशाना बना रहे हैं। शहर के नौलक्खा स्थित श्री साईं धाम दुर्गा शनि मंदिर में तीन बार चोरी हो चुकी है। वहीं एक सरकारी स्कूल को 12 दिन में तीन बार निशाना बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर 

भाजपा एमएलसी ने लगाए आरोप: यूपी बोर्ड के अधिकांश अधिकारी काम के प्रति लापरवाह और भ्रष्टाचार, योगी को लिखा पत्र
भाजपा के विधान परिषद सदस्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि यूपी बोर्ड के ज्यादातर अधिकारी लापरवाह व भ्रष्ट हैं। अफसर मनमानी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed