फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AC of garbhgrah of Ramlala is not working in ayodhya.

अयोध्या: भीषण गर्मी से परेशान रामलला, गर्भगृह का एसी हुआ खराब, मुख्य पुजारी ने जताई नाराजगी

Sat, 23 Apr 2022 04:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Apr 2022 04:50 PM IST
सार

रामलला के गर्भगृह का एसी खराब हो गया है। इसे लेकर मुख्य पुजारी ने नाराजगी जताई है और ट्रस्ट से एसी ठीक करने की मांग की है।

विज्ञापन
AC of garbhgrah of Ramlala is not working in ayodhya.
अयोध्या के रामलला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामजन्मभूमि के अस्थाई मंदिर में पिछले गर्मी के मौसम में लगाया गया एसी खराब हो गया है। इसको लेकर श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि कई दिनों से एसी खराब है लेकिन इसको बनवाने की सुध कोई नहीं ले रहा है। रामलला को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। हालांकि गर्भगृह में पंखा व गर्भगृह के बाहर कूलर जरूर लगवाया गया है।

विज्ञापन


1992 से रामलला करीब 27 साल तक टेंट में रहे। इस दौरान उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रामलला जब अस्थायी गर्भगृह में विराजे तो उनका ठाठ-बाट बढ़ा। मौसम के अनुसार उनके लिए व्यवस्थाएं भी की जाने लगी। रामलला को गर्मी से बचाने के लिए एसी, कूलर व पंखा लगाया गया। ठंड से बचाने के लिए ऊनी वस्त्र, कंबल, रजाई व ब्लोअर की व्यवस्था की गई। हालांकि इस गर्मी रामलला को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि गर्भगृह में लगा एसी खराब हो गया है। कई बार इसको लेकर कहा गया लेकिन अभी तक इसे बनवाया नहीं गया है। गर्भगृह के अंदर पंखा तो लगा है और बाहर कूलर की व्यवस्था की गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत आरती के समय होती है। पंखा बंद करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्येंद्र दास का कहना है कि रामजन्मभूमि परिसर में रामलला एक बालक के रूप में विराजमान हैं और जिस तरीके से घर में नन्हें बालक की सेवा की जाती है उसी तरह रामजन्मभूमि में भगवान रामलला और उनके चारों भाईयों की सेवा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed