{"_id":"626fcbfe2178b1081b7d353e","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-2-may-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP:सीएम योगी का निर्देश- ईद पर सड़क रोककर न करें धार्मिक आयोजन, चंदौली में गैंगस्टर की बेटी की मौत पर घिरी यूपी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP:सीएम योगी का निर्देश- ईद पर सड़क रोककर न करें धार्मिक आयोजन, चंदौली में गैंगस्टर की बेटी की मौत पर घिरी यूपी पुलिस
Mon, 02 May 2022 05:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 May 2022 05:48 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ईद, परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया को लेकर अफसरों को निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित करें कि सभी पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। पढ़ें प्रदेश की सभी प्रमुख खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईद, परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से कहा है कि वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा और यह सुनिश्चित करें कि सभी पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हों। उधर, चंदौली में पुलिस दबिश के दौरान जिस युवती की मौत हुई थी उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गले में खरोंच और बाएं जबड़े में चोट के निशान हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पढ़ें प्रदेश की सभी प्रमुख खबरें:
विज्ञापन
ईद को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश: अफसरों से बोले- धर्मगुरुओं से बात करें, सड़क रोककर धार्मिक आयोजन न करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ईद, परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया को लेकर अफसरों को निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित करें कि सभी पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
चंदौली मामले में घिरी पुलिस: कैसे हुई गैंगस्टर की बेटी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह साफ नहीं, छावनी में तब्दील हुआ गांव
यूपी के चंदौली जिले के मनराजपुर गांव में रविवार को पुलिस गैंगस्टर के आरोपी कन्हैया यादव के घर दबिश देने गई। कुछ देर बाद खबर आई कि कन्हैया की बेटी निशा यादव उर्फ गुड़िया (22) की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने निर्बाध बिजली आपृर्ति के दिए निर्देश, बोले- विभाग की गहन समीक्षा कर व्यापक बदलाव करें ऊर्जा मंत्री
यूपी में जारी बिजली संकट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा मंत्री को विभाग की गहन समीक्षा करने और व्यापक बदलाव के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
खौफनाक: 12 साल के बालक को जबड़ों में जकड़ चंबल नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, दो घंटे बाद छोड़ा, मौत
दिल दहला देने वाली यह घटना आगरा के पिनाहट से करीब एक किमी दूर उसैथ घाट पर हुई। चंबल नदी का उसैथ घाट मध्य प्रदेश की सीमा में आता है। वहां की पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पढ़ें पूरी खबर
आगरा: बिजली न आने पर घर के बाहर सो रही महिला और चार बच्चों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, चालक फरार
रविवार शाम को आंधी के बाद कई इलाकों में बिजली गुल रही। गांव मेहरामपुर में भी बिजली नहीं थी। गर्मी के कारण बुजुर्ग महिला और चार नाती-नातिन के साथ घर के बाहर सो रही थी। सोमवार तड़के ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया। पढ़ें पूरी खबर