फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12 year old boy dies in crocodile attack in Chambal river

खौफनाक: 12 साल के बालक को जबड़ों में जकड़ चंबल नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, दो घंटे बाद छोड़ा, मौत

Mon, 02 May 2022 12:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा / मुरैना
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा / मुरैना Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 May 2022 12:54 PM IST
सार

दिल दहला देने वाली यह घटना आगरा के पिनाहट से करीब एक किमी दूर उसैथ घाट पर हुई। चंबल नदी का उसैथ घाट मध्य प्रदेश की सीमा में आता है। वहां की पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन
12 year old boy dies in crocodile attack in Chambal river
चंबल में मगरमच्छ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पिनाहट क्षेत्र से सटी मध्य प्रदेश की सीमा पर चंबल नदी में खौफनाक घटना हुई है। नदी में पानी भरने गए 12 साल के बालक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में जकड़ कर खींच ले गया। लाठी-डंडे लेकर घाट पर पहुंचे ग्रामीणों ने मगरमच्छ को खेदड़ा। इसके बाद उसने बालक का छोड़ा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

नदी से पानी भरने गया था अनिल

मुरैना जनपद के थाना महुआ के गांव उसैथ में रविवार शाम को आई आंधी के कारण बिजली न आने से पेयजल संकट खड़ा हो गया। गांव के छोटेलाल का 12 वर्षीय पुत्र अनिल सोमवार की सुबह एक अन्य बालक के साथ चंबल नदी से पानी भरने गया था। जब अनिल नदी से पानी भर रहा था, तभी मगरमच्छ ने उसका पैर जकड़ लिया। यह देख साथ आया दूसरा बालक चीखने लगा। 

विज्ञापन

12 year old boy dies in crocodile attack in Chambal river
चंबल नदी किनारे खड़े ग्रामीण, जमीन पर बालक का शव - फोटो : अमर उजाला

ईंट-पत्थर मारने पर मगरमच्छ ने छोड़ा 

मौके पर पहुंचे ग्रामीण ने अनिल को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मगरमच्छ ने उसका गला जकड़ लिया। घटना की जानकारी होने पर पिनाहट और उसैथ के ग्रामीण घाट पर पहुंच गए। ग्रामीणों के ईंट-पत्थर मारने पर मगरमच्छ बालक को छोड़कर भाग गया। ग्रामीण अनिल को सुरक्षित स्थान पर लेकर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

दो घंटे तक नदी में घूमता रहा मगरमच्छ

ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ करीब दो घंटे तक बालक को अपने जबड़ों में जकड़ कर नदी में घूमता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना महुआ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि चंबल नदी में मगरमच्छ के हमले की पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने दहशत है। वहीं मृतक बालक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed