Top News of UP:सीतापुर में पीएम मोदी बोले- योगी राज में माफियाओं से मुक्त हुआ यूपी, मायावती ने कहा- भाजपा को सत्ता में आने से रोकना है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सीतापुर में रैली कर जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सपा को घेरा। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतापुर में रैली को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती सपा सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार का मतलब है कि महिलाओं की मनचलों से सुरक्षा और माफियाराज, दंगाराज व गुंडाराज से मुक्ति। उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी में बसपा की सरकार बनेगी तो हर वर्ग का विकास होगा। लखनऊ की सूरत बदली जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें आरएसएस के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाली भाजपा को सत्ता में आने से हर हाल में रोकना है। पढ़ें प्रमुख खबरें:
सीतापुर: पीएम मोदी का सपा पर पलटवार, कहा- भाजपा सरकार का मतलब दंगाराज और गुंडाराज से मुक्ति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी का विकास वो लोग नहीं कर सकते जो दंगाइयों को, गुंडों को, माफिया को बढ़ावा देते हों। उत्तर प्रदेश के जागरूक लोग इस बात को जानते हैं इसलिए तो वो कह रहे हैं- आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ह। 2017 के पहले खनन माफिया और भूमाफिया का ही राज चलता था। सीतापुर के किसान कभी नहीं भूल सकते कि कैसे गन्ना बेचने आए किसानों पर मिल के फाटक के सामने लाठियां बरसाई गई थीं। पढ़ें पूरी खबर
मायावती ने साधा भाजपा पर निशाना, बोलीं- सपा और संघ के एजेंडे पर काम करने वाली पार्टी को रोकना होगा
यूपी विधानसभा चुनाव में लखनऊ मंडल के सभी जिलों के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जनता को भाजपा और सपा के झांसे में नहीं आना है। केवल बसपा को वोट करना है क्योंकि पहले दो चरणों का परिणाम भी चौंकाने वाला आ रहा है और बसपा की सरकार बन रही है। पढ़ें पूरी खबर
बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा: कंटेनर से टकराई कार, दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत
बाराबंकी जिले में सुबह तीन बजे एक कार खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसे में महिला और दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ परिवार सूरत से अपने घर लौट रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर
UP Election 2022: भाजपा ने यूपी चुनाव के लिए तीन और प्रत्याशियों की घोषणा की, इन्हें दिया टिकट
भाजपा ने यूपी चुनाव 2022 के लिए तीन और उम्मीदवारों की घोषणा की है। ये उम्मीदवार सेवापुरी, रार्बट्सगंज ओर दुद्धी के हैं। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले- करहल में एसपी बघेल पर हमला अखिलेश यादव की बौखलाहट का नतीजा
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि योगी राज में अपराधी जमानत लेने से डरते हैं। प्रदेश में विकास का माहौल बना है। गरीबों के लिए जो पीड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में है वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल में भी है। पढ़ें पूरी खबर