फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Big road accident in Barabanki Car collided with container, six people of same family died in accident

बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा: कंटेनर से टकराई कार, दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत

Wed, 16 Feb 2022 09:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Feb 2022 09:18 AM IST
सार

बाराबंकी जिले में सुबह तीन बजे एक कार खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसे में महिला और दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ परिवार सूरत से अपने घर लौट रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Big road accident in Barabanki Car collided with container, six people of same family died in accident
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू करी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुजरात के सूरत से घर लौट रहे कार सवार अयोध्या जिले के निवासी दो बच्चों समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । मृतकों में पटरंगा थाना क्षेत्र निवासी दंपती व दो बच्चे तथा रुधौली थाना क्षेत्र निवासी दो सगे भाई हैं। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल से लेकर मृतकों के घर तक कोहराम मचा है।
विज्ञापन


हादसा बुधवार की भोर करीब 3:00 बजे अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर के समीप हुआ। जिसमें हाईवे पर पहले से खड़े कंटेनर से अयोध्या की ओर जा रही कार पीछे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र के परसाऊ निवासी अजय कुमार यादव (25) पुत्र बंशीलाल, रुदौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी अजय कुमार वर्मा (34) पुत्र बिपत वर्मा व उसका भाई राम जन्म (28), पत्नी सपना (28), बेटा आर्यन (8) व यश (10)  गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए तक तत्काल सीएससी राम सनेही घाट पहुंचाया।

चिकित्सकों ने सभी घायलों को मृत घोषित कर दिया। जिसकी की सूचना मिलते पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को सूचना दी गई तो घर में कोहराम मच गया ।

एएसपी उत्तरी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि लखनऊ अयोध्या हाईवे पर खड़े कंटेनर से कार टकरा गई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतक गुजरात से जनपद अयोध्या अपने घर जा रहे थे। सूचना पर मृतकों के परिजन आ गए हैं। रामसनेहीघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed