फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tonic bar employees attacked four friends with a knife

Lucknow News: टॉनिक बार के कर्मियों ने चार दोस्तों पर चाकू से किया हमला

Thu, 07 Aug 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 07 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Tonic bar employees attacked four friends with a knife
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में पलासियो मॉल स्थित टॉनिक बार के 15 कर्मियों ने मानस एन्क्लेव निवासी सौरभ मिश्रा व उनके तीन दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों पर माेबाइल लूटने का भी आरोप है। हमले में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार को सुशांत गोल सिटी पुलिस ने सौरभ के भाई गौरव की तहरीर पर 15 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक दो अगस्त को सौरभ तीन दोस्तों के साथ टॉनिक बार गए थे। वहां बार के कर्मचारियों का उनसे कुछ विवाद हो गया। ऐसे में रात डेढ़ बजे सौरभ दोस्तों के साथ मॉल से बाहर आ गए। चारों पुलिस मुख्यालय के पास चौराहे पर पहुंचे ही थे कि तभी बार कर्मचारियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान वाहन सवार मदद को रुक गया। यह देख आरोपियों ने सौरभ से मोबाइल लूट लिया और भाग निकले। पुलिस ने घटना की जानकारी गौरव को दी और चारों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल सौरभ का हुआ ऑपरेशन
गौरव के मुताबिक हमले में भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। ऐसे में डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कर दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक बार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आरोपी कर्मी व पीड़ित नशे में दिख रहे हैं। घटनास्थल के भी फुटेज देखे जा रहे हैं। तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed