फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tomorrow, citizens will run on the green corridor, the green run will be of 3.5 km.

Lucknow News: कल ग्रीन कॉरिडोर पर दौड़ेंगे शहरवासी, साढ़े तीन किमी की होगी ग्रीन रन

Sat, 02 May 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow, citizens will run on the green corridor, the green run will be of 3.5 km.
लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एलडीए की ओर से रविवार को ग्रीन रन का आयोजन किया जा रहा है। यह 3.5 किलोमीटर की होगी। यह नवनिर्मित ग्रीन कॉरिडोर पर झूलेलाल वाटिका और न्यू डालीगंज ब्रिज के बीच होगी।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह आयोजन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम साबित होगा। 1500 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। महिला एवं पुरुष प्रतिभागी एक साथ दौड़ेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन चार श्रेणियों में होगा। श्रेणी 18 से 30 वर्ष, दूसरी 30 से 50 वर्ष और तीसरी 50 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के लिए निर्धारित है। इसके अतिरिक्त युगल दौड़ भी आयोजित की जा रही है, जिसके लिए 172 जोड़ों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

प्रतिभागी रविवार सुबह पांच बजे झूलेलाल वाटिका में जुटेंगे। जहां दौड़ से पहले योग और जुम्बा जैसी फिटनेस गतिविधियां होंगी। सुबह छह बजे फ्लैग ऑफ के साथ ग्रीन रन की शुरुआत होगी। रास्ते में चार स्थानों पर हाइड्रेशन पॉइंट बनाए जाएंगे, जहां शुद्ध पेयजल की व्यवस्था रहेगी। पुलिस बल व चिकित्सकों की टीम एंबुलेंस के साथ तैनात रहेगी। आयोजन की समाप्ति तक आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन सुनिश्चित कराया जाएगा। ग्रीन रन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और मेडल दिए जाएंगे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed