फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tomb-Temple Dispute: Police Force Deployed Near Disputed Structure in Lucknow Following Attempt to Recite Hanu

मकबरा और मंदिर विवाद: लखनऊ में विवादित ढांचे के पास पुलिस फोर्स तैनात, हनुमान चालीसा पढ़ने की हुई थी कोशिश

Tue, 26 May 2026 02:03 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 26 May 2026 02:03 PM IST
सार

बड़े मंगल से पहले मलिहाबाद के कसमंडी कलां गांव में विवादित ढांचे को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा के बाद पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुरातत्व टीम के पहुंचने की संभावना है, जबकि विभिन्न संगठनों ने समर्थन अभियान तेज किया है।

विज्ञापन
Tomb-Temple Dispute: Police Force Deployed Near Disputed Structure in Lucknow Following Attempt to Recite Hanu
मकबरा-मंदिर विवाद। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मलिहाबाद के कसमंडी कलां गांव में बड़े मंगल को देखते हुए प्रशासन विवादित ढांचों की सुरक्षा बढ़ाते हुए बागों में पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। साथ ही ढांचों के पास जाने से पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। बीते शनिवार को सुहेलदेव आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी शाम लगभग साढ़े छह बजे दो पुराने ढांचे के पहुंच कर हनुमान चालीसा पढ़ने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन




साथ ही मंगलवार को फिर आकर हनुमान चालीसा पढ़ने की बात कही थी। जिसके बाद से  प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। किसी प्रकार माहौल खराब करने वाली गतिविधियां न हो सके। मंगलवार को पुरातत्व की टीम पहुंचने की उम्मीद है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस बल सभी रास्तों के साथ बागों में भी तैनात है। सभी गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है।
विज्ञापन

नुक्कड़ सभा कर किला बचाने के लिए मांगा था समर्थन

लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी ने सोमवार को मोहनलाल गंज सांसद आरके चौधरी, अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद, मछली शहर सांसद पप्रिया सरोज, कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज से राज पासी राजा कंस पासी का किला बचाने के लिए वीडियो जारी साथ मांगा था। साथ ही हरदोई , सीतापुर जिलों में ग्रामीणों के साथ नुक्कड़ सभा कर किला बचाने के लिए साथ मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है विवाद 

21 मई को सूरज पासी ने यह मुद्दा उठाया था कि कसमंडी में बना मकबरा और मस्जिद सन 980 से 1031 के दौरान राजपासी राजा कंस शिव मंदिर और किला था, जिसमें आज भी उसमें कई प्रकार की हिंदुओं की परम्परागत आकृतियां दीवारों पर बनी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed