फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Toll free number, mobile number and mail ID issued: Government will provide help to the people of the state living in Ukraine, the state government has nominated nodal officer

टोल फ्री नंबर, मोबाइल नंबर व मेल आईडी जारी : यूक्रेन में रहने वाले यूपी के लोगों को मदद पहुंचाएगी सरकार, राज्य सरकार ने नामित किया नोडल अधिकारी

Sat, 26 Feb 2022 04:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 26 Feb 2022 04:49 PM IST
सार

प्रदेश सरकार यूक्रेन में रह रहे यूपी के विद्यार्थियों व अन्य लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाएगी। इसके लिए राहत आयुक्त एवं सचिव राजस्व रणवीर प्रसाद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Toll free number, mobile number and mail ID issued: Government will provide help to the people of the state living in Ukraine, the state government has nominated nodal officer
यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

प्रदेश सरकार यूक्रेन में रह रहे यूपी के विद्यार्थियों व अन्य लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाएगी। इसके लिए राहत आयुक्त एवं सचिव राजस्व रणवीर प्रसाद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने यूक्रेन में पैदा हुई परिस्थितियों के मद्देनजर राहत आयुक्त को विदेश मंत्रालय, केंद्र सरकार व कीव स्थित भारतीय दूतावास से समन्वय कर वहां रह रहे लोगों की सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। राहत आयुक्त यूक्रेन में मौजूद प्रदेश के लोगों के स्वदेश लौटने की कार्यवाही में भी मदद करेंगे। राज्य सरकार ने चौबीसों घंटे काम करने वाला एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। इसके लिए टोल फ्री नंबर व मेल आईडी जारी की गई है।
विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के मद्देनजर आने-जाने के लिए सभी कॉमर्शियल फ्लाइट बंद हैं। यूक्रेन का एयर स्पेस भी बंद है। भारतीय दूतावास कीव, यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों को संभावित मदद पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार तथा भारतीय दूतावास की ओर से हेल्पलाइन नंबर संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कंट्रोल रूम का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर : 0522 (1070)
मोबाइल नंबर : 9454441081
ई-मेल आईडी : rahat@nic.in है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed