फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   toll free number for complain of irreguralities in agan baadi kendra

आंगनबाड़ी केंद्र पर कुछ गड़बड़ है, तो इस नंबर पर करें कॉल

Tue, 30 Jul 2013 09:26 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 30 Jul 2013 09:26 AM IST
विज्ञापन
toll free number for complain of irreguralities in agan baadi kendra

आंगनबाड़ी केंद्रों पर होने वाली किसी प्रकार की गड़बड़ी के लिए

विज्ञापन
अब टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत की जा सकेगी।

बाल विकास पुष्टाहार मंत्री रामगोविंद चौधरी ने बताया कि लोग अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इस आधार पर गड़बड़ी ठीक कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, विभाग की किसी भी योजना के संचालन या अनुपूरक पोषाहार अथवा आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के संबंध में शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाएगी।

बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय के तीसरे तल पर एक प्रकोष्ठ स्थापित किया जा रहा है।

कोई भी व्यक्ति विभाग की किसी योजना के संचालन अथवा अनुपूरक पोषाहार या आगनबाड़ी केंद्र के संबंध में कोई भी शिकायत इस टोल फ्री नंबर पर सोमवार से शुक्रवार तक प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकेगा। यह नंबर है- 1800180559

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed