फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Toilets will be built in schools with 1.5 crore, electrification will happen

Lucknow News: डेढ़ करोड़ से स्कूलों में बनेंगे शौचालय, होगा विद्युतीकरण

Mon, 17 Jul 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 17 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Toilets will be built in schools with 1.5 crore, electrification will happen
रायबरेली। जिले के 2301 परिषदीय विद्यालयों में सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है, ताकि छात्र-छात्राओं को सहूलियत मिल सके। विद्यालयों को संवारने का काम किया जा रहा है। कायाकल्प के तहत होने वाले अधूरे कार्य में अब बजट की कमी नहीं होगी, क्योंकि कुछ अधूरे कार्यों को पूरा कराने को लगभग डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसी साल सारे काम करा दिए जाएंगे, ताकि सभी स्कूल चमक सकें।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कराने के लिए मल्टीपल हैंडवॉश, रनिंग वाटर, बालक व बालिका के लिए अलग-अलग शौचालय, मूत्रालय, दिव्यांगों के लिए शौचालय, रैंप-रेलिंग, चारदीवारी, टाइलीकरण समेत 19 बिंदुओं पर काम हो रहे हैं। अभी भी कई विद्यालयों में कुछ काम अधूरे हैं। सभी विद्यालयों को 19 बिंदुओं के कार्यों से पूर्ण करने के लिए बजट की व्यवस्था हो रही है। इस शैक्षिक सत्र में लगभग एक करोड़ 58 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें 72 स्कूलों में बॉयज शौचालय के लिए 72 लाख रुपये, 64 स्कूलों में गर्ल्स शौचालय के लिए 64 लाख रुपये, 102 स्कूलों में विद्युत संबंधी समस्या दूर करने के लिए 33 लाख 38 हजार 154 रुपये और 65 स्कूलों में मेजर रिपेयरिंग के लिए 58 लाख 72 हजार 409 रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

विद्युत संबंधी समस्या के अंतर्गत एक स्कूल में पांच पंखे, पांच एलईडी लाइट, वायरिंग, अन्य उपकरण, बिजली कनेक्शन संबंधी कार्य कराए जा सकेंगे। वृहद मरम्मत के अंतर्गत क्लास रूम की फर्श दुरुस्त कराने के साथ उनका टाइलीकरण, दीवारों का प्लास्टर, छतों की मरम्मत, खिडक़ी-दरवाजों को ठीक कराने का काम हो सकेगा। बजट उपलब्ध होते ही उसे जरूरत वाले स्कूलों की विद्यालय प्रबंध समिति को भेज दिया जाएगा। इसी सत्र में काम पूरा कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग का दावा है कि परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प के तहत 90 फीसदी कार्य हो चुके हैं। ग्राम पंचायतों से भी सहयोग लिया गया है। जिला समन्वयक (निर्माण) सत्यम वर्मा ने बताया कि कायाकल्प के तहत 19 बिंदुओं पर काम कराए जा रहे हैं। जिन विद्यालयों में कुछ काम अधूरे हैं, उन्हें इसी साल पूरा करा लिया जाएगा। शौचालय, विद्युत एवं मरम्मत संबंधी कार्य के लिए बजट की स्वीकृति मिली है। जैसे ही बजट मिलेगा, उसे विद्यालय प्रबंध समिति को भेजकर काम करा लेंगे। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि कायाकल्प का काम प्रगति पर है। सभी स्कूलों में 19 बिंदुओं के तहत सभी काम जल्द से जल्द पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed