फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today we will bid farewell to Samvatsara 2082 by lighting lamps.

Lucknow News: आज दीपदान से देंगे संवत्सर 2082 को विदाई

Wed, 18 Mar 2026 02:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Today we will bid farewell to Samvatsara 2082 by lighting lamps.
लखनऊ। नववर्ष चेतना समिति की ओर से संवत्सर 2082 को दीपदान के माध्यम से विदाई देने और नवसंवत्सर 2083 के स्वागत के लिए दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा। समिति की मुख्य संरक्षिका रेखा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की श्रृंखला देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष डॉ. गिरीश गुप्ता और सचिव डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि 18 मार्च को शाम 5 बजे खाटू श्याम मंदिर स्थित गोमती तट पर दीपदान और भजन संध्या का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का संयोजन पुनीता अवस्थी, डॉ. रंजना द्विवेदी और डॉ. संगीता शुक्ला करेंगी।
विज्ञापन


19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 के अवसर पर बीबीएयू के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में समारोह का उद्घाटन होगा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री संजय, एमएलसी पवन सिंह चौहान और कुलपति आचार्य राजकुमार मित्तल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुति भी होगी। 20 मार्च को शाम 5 बजे श्री खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में समापन समारोह होगा, जिसमें एमएलसी अंगद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर बाबा सत्यनारायण मौर्य और उनकी टीम द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। आयोजन में डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय व श्री श्याम परिवार, लखनऊ का भी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed