फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   today many examinations will be conducted in lucknow

परीक्षार्थियों के हुजूम से जाम हो गईं राजधानी की सड़कें

Sun, 20 Oct 2013 07:02 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 20 Oct 2013 07:02 PM IST
विज्ञापन
today many examinations will be conducted in lucknow

कही टैंपो पर लटक कर तो कही आटों पर खड़े होकर परीक्षार्थी अपने गतंव्य तक पहुंचे। परीक्षार्थियों के हुजूम को देखकर टैंपो व ऑटो वाले भाग खड़े हुए।

विज्ञापन


यह नजारा रविवार सुबह से ही राजधानी की सड़कों पर दिखा। रविवार होने के बावजूद भी शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। कई इलाकों में सुबह ही जाम लग गया।
विज्ञापन


वाहनों की लंबी कतार सड़कों पर लगी रही। इससे दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम होने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका था।

राजधानी में रविवार को एसएससी ,यूपीएसई व आरपीएफ की प्रतियोगी परीक्षा रही। प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए विभिन्न जिलों से आए डेढ़ लाख परीक्षार्थी आए थे। सुबह दस बजे से प्रतियोगी परीक्षाएं शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। चारबाग रेलवे स्टेशन पर आए हजारों प्रतिभागी सड़कों पर उतरे तो वहां पर जाम की स्थिति बन गई।

डेढ़ किलोमीटर वाहनों की कतार

व्यस्त मार्ग पर परीक्षार्थियों के कब्जे से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। चारबाग, मवैया, आलमबाग, हुसैनगंज, बार्लिग्टन, विधानसभा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुकने के कारण आसपास के एक से डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यातायात सिपाहियों ने कई जगह पर बैरिकेंटिग करके यातायात चालू कराया, लेकिन वाहनों की लंबी कतार होने से जाम लगा रहा। सुबह से इस जाम की वजह से सबसे बड़ा खामियाजा दैनिक यात्रियों व अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को उठाना पड़ा।


उधर, पुराने लखनऊ में नक् खास बाजार व प्रतियोगी परीक्षा की वजह से तीन घंटे से अधिक समत तक वाहन रेंगते रहे। एसपी ट्रैफिक सभाराज के मुताबिक, परीक्षार्थियों की भीड़ की वजह से दिन पर जाम की स्थिति बनी रही।

टैंपों चालक धुना गया
डालीगंज पुल पर परीक्षार्थियों के हुजूम ने एक टैंपो चालक को न बिठाए जाने पर धुन दिया। इससे नाराज टैंपो चालक ने सड़क पर वाहन खड़ा कर दिया। पड़ोस में मौजूद ट्रैफिक सिपाही मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देखकर हुड़दंग कर रहे परीक्षार्थी पैदल ही भाग खड़े हुए।

जिसके बाद कई दूसरे परीक्षार्थी वहां पर पहुंच गए। टैंपो में जगह न होने के बाद भी उस पर खड़े हो गए। जिसके बाद चालक ने जाने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed