{"_id":"67a3cca249dfb46cd808bc82","slug":"today-lawyers-will-work-wearing-a-black-band-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1065361-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आज काली पट्टी बांधकर काम करेंगे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आज काली पट्टी बांधकर काम करेंगे वकील
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रयागराज में वकील धीरेंद्र सिंह के साथ अभद्रता से नाराज राजधानी के वकील बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। सेंट्रल बार के वकीलों ने अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा और लखनऊ बार के वकीलों ने अध्यक्ष रमेश प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में अलग-अलग बैठक कर घटना की निंदा की। कहा गया कि दरोगा के कृत्य से पुलिस कमिश्नर व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न उठता है। घटना से वकीलों के सम्मान को ठेस पहुंची है। लखनऊ बार के वकीलों ने प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर से घटना के संबंध में वकीलों से खेद जताने की भी मांग की है।