फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today is the last day of the exhibition at the State Academy of Fine Arts

Lucknow News: राज्य ललित कला अकादमी में प्रदर्शनी का आज आखिरी दिन

Thu, 13 Feb 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of the exhibition at the State Academy of Fine Arts
लखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के 64वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आठ फरवरी से यहां लगी 31 प्रतिष्ठित कलाकारों की कृतियों की प्रदर्शनी का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन है। यह प्रदर्शनी कलाकारों व आमजन के लिए सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में इस बार 22 वर्ष बाद अकादमी के सर्वोच्च अधिसदस्यता सम्मान से नवाजे गए छापाकला के प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री श्याम शर्मा की कलाकृतियां विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी में एमएफ हुसैन, मदनलाल नागर, बद्रीनाथ आर्य, अजीत सिंह पंवार, केएस कुलकर्णी, सुधीर रंजन खास्तगीर, मो. सलीम, अरशद अमीन, योगेंद्र नाथ योगी की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। अकादमी की विथिकाओं में यहां के बीवीए (चित्रकला) के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी कृतियां प्रदर्शित की हैं। निदेशक ने बताया कि 13 फरवरी को प्रदर्शनी का अंतिम दिन है। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed