फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today is the complete solution day of the Municipal Corporation

Lucknow News: नगर निगम का संपूर्ण समाधान दिवस आज

Fri, 07 Nov 2025 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Today is the complete solution day of the Municipal Corporation

विज्ञापन


नगर निगम और जलकल विभाग से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई और उनके निस्तारण के लिए नगर निगम मुख्यालय लालबाग में शुक्रवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। इसमें महापौर सुषमा खर्कवाल मौजूद रहकर समस्याओं को सुनेंगी। नगर निगम के अफसर भी यहां मौजूद होंगे।


संपूर्ण समाधान दिवस सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर एक बजे तक चलेगा। इस दौरान सफाई, मार्ग प्रकाश, पार्क, सड़क निर्माण व गृहकर-जलकर आदि से जुड़ी शिकायतों को शहरवासी दर्ज करा सकते हैं। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि यदि किसी भवन स्वामी की गृहकर से जुड़ी शिकायत हो तो वह अपने मकान की फ्रंट साइड से फोटो, आवेदन पत्र और पुराना बिल जरूर लाएं जिससे यह पता चल सके मकान का उपयोग आवासीय है या व्यावसायिक। फोटो से यह भी पता चल जाएगा कि मकान कितने मंजिल बना है। इससे शिकायत के निस्तारण में आसानी से होगी और भवनस्वामी को दौड़ना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed