Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   To protect the environment, electric buses will now run across the state.

Lucknow News: पर्यावरण की रक्षा के लिए अब पूरे प्रदेश में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Sun, 07 Dec 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 07 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
To protect the environment, electric buses will now run across the state.
भाषा विश्वविद्यालय में पर्यावरण विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान मौजूद परिवहन मंत्री दया
लखनऊ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि पर्यावरण सुधारने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने होंगे। बीते 200 वर्षों में हुई औद्योगिक क्रांति की वजह से पर्यावरण को बहुत नुकसान हुआ है। अब समय है कि छोटे-छोटे प्रयास कर इसकी भरपाई की जा सके। अब पूरे यूपी में डीजल बसों की जगह इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


मौका था शनिवार को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय एनवायरनमेंट एंड सोसाइटी की 7वीं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के पहले दिन का। मंत्री ने कहा कि अभी तक 15 शहरों में ही ये बसें चल रही थीं। अब इनकी संख्या 43 हो चुकी है। जल्द ही सभी जनपदों में इन बसों का संचालन शुरू होगा। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि पर्यावरण के मुद्दे पर पूरे विश्व में आम सहमति बनाना जरूरी है। लोकसेवा आयोग के सदस्य एके वर्मा ने कहा कि पर्यावरण में सुधार के लिए वैश्विक सोच रखनी होगी।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री को अमेरिकन यूनिवर्सिटी की ओर से मानद उपाधि दी गई। गोष्ठी के आयोजन में भाषा विवि, जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया, सांस्कृतिक संपदा संरक्षण हेतु राष्ट्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड, अमेरिकी विश्वविद्यालय अमेरिकन, अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ईसीआरडी), हिसार (हरियाणा), वैश्विक पर्यावरण एवं सामाजिक संघ (जेसा) की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण मानवता के अस्तित्व से जुड़ा सवाल : एमडी

ग्लोबल एनवायरनमेंट एंड एसोसिएशन के अध्यक्ष एमडी गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण मानवता के अस्तित्व से जुड़ा सवाल है। कार्यक्रम के दौरान ग्लोकल एनवायरनमेंट एंड एसोसिएशन की ओर से संस्था के संस्थापक रामकुमार वर्मा की याद में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड की शुरुआत की गई। इस वर्ष यह अवाॅर्ड डॉ. क्षेत्रपाल गंगवार को दिया गया।


पौधे को मिलता है उर्वरक का सिर्फ 30 फीसदी हिस्सा
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना स्टेट यूनिवर्सिटी, रैले के समुद्री, पृथ्वी और वायुमंडलीय विज्ञान विभाग के प्रो. विनय पी अनेजा ने कहा कि कृषि में उपयोग की जाने वाली उर्वरक का 30 फीसदी हिस्सा पौधे को मिलता है। 70 फीसदी हिस्सा बर्बाद होता है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि रीएक्टिव नाइट्रोजन एक बड़ा मुद्दा बन रहा है। नाइट्रोजन पृथ्वी के वायुमंडल में लगभग 78 फीसदी है। उच्च तापमान और दबाव पर नाइट्रोजन गैस को हाइड्रोजन गैस के साथ उत्प्रेरक की उपस्थिति में अभिकृत करके अमोनिया बनाया जाता है। यही अमोनिया उर्वरक का आधार होती है। उत्पादन बढ़ाने के लिए उर्वरक का काफी इस्तेमाल होता है। इसकी वजह से वातावरण से नाइट्रोजन भी कम हो रहा है। नाइट्रोजन की कमी पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है।

भाषा विश्वविद्यालय में पर्यावरण विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान मौजूद परिवहन मंत्री दया

भाषा विश्वविद्यालय में पर्यावरण विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान मौजूद परिवहन मंत्री दया

भाषा विश्वविद्यालय में पर्यावरण विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान मौजूद परिवहन मंत्री दया

भाषा विश्वविद्यालय में पर्यावरण विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान मौजूद परिवहन मंत्री दया

भाषा विश्वविद्यालय में पर्यावरण विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान मौजूद परिवहन मंत्री दया

भाषा विश्वविद्यालय में पर्यावरण विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान मौजूद परिवहन मंत्री दया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed