फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   To become a robotics engineer, there will be free education, honorarium will also be given

Lucknow News: रोबोटिक्स इंजीनियर बनने के लिए होगी निशुल्क पढ़ाई, मानदेय भी मिलेगा

Fri, 25 Jul 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
To become a robotics engineer, there will be free education, honorarium will also be given

विज्ञापन
लखनऊ। अब रोबोटिक्स इंजीनियर बनने का सपना पूरा करना महंगा नहीं, बल्कि मुफ्त हो गया है। टाटा मोटर्स और सेवायोजन विभाग के संयुक्त प्रयास से युवाओं को मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग डिप्लोमा की दो वर्षीय पढ़ाई निशुल्क कराई जाएगी। इतना ही नहीं, प्रशिक्षण के दौरान चयनित युवाओं को प्रतिमाह 14,000 रुपये स्टाइपेंड भी मिलेगा। 29 जुलाई को टाटा मोटर्स, लखनऊ के प्लांट परिसर (गेट नंबर-2, देवा रोड) में इसके लिए रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी के अनुसार, 100 सीटों पर आईटीआई पास अभ्यर्थियों का चयन होगा। इसके लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 22 वर्ष 10 माह होनी चाहिए और आईटीआई में न्यूनतम 60% अंकों से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को दोपहर का भोजन और बस सेवा भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदन के लिए अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं या मूल प्रमाण पत्र और सीवी के साथ सीधे रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन


मल्टी-डोमेन कौशल से भरपूर होगी पढ़ाई मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग कोर्स में मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, माइक्रो-कंट्रोलर, औद्योगिक रोबोटिक्स, डिजिटल व एनालॉग इलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स लैब, सीएई ग्राफिक्स जैसी आधुनिक विषयों की शिक्षा दी जाएगी। यह कोर्स पूरी तरह से इंडस्ट्री-ओरिएंटेड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुफ्त डिप्लोमा और 7 लाख तक का सालाना पैकेज

प्रदेश की किसी भी सरकारी पॉलीटेक्निक या आईटीआई में यह कोर्स नहीं कराया जा रहा है, जबकि निजी संस्थानों में इसकी फीस 3 से 5 लाख रुपये तक है। टाटा मोटर्स से यह कोर्स निशुल्क कर आईटीआई युवाओं को रोबोटिक्स इंजीनियर, सीनियर रोबोटिक्स स्पेशलिस्ट, रिसर्च इंजीनियर, कंप्यूटर विजन इंजीनियर आदि के रूप में काम करने का मौका मिलेगा। इन पदों पर 4 से 7 लाख रुपये वार्षिक पैकेज मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed