फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   To arrange money for the honeymoon, they broke into the house and looted it

Lucknow News: हनीमून के पैसे का जुगाड़ करने के लिए घर में घुसकर की थी लूटपाट

Sat, 19 Jul 2025 01:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
To arrange money for the honeymoon, they broke into the house and looted it
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चिरकू।
लखनऊ। इंदिरानगर में नौ जुलाई को भूतनाथ मार्केट के पास राजकीय कॉलोनी में घर में घुसकर शशि पांडेय से हुई लूट का पुलिस ने राजफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे लूटी गई कान की बालियां बरामद की गई हैं। आरोपियों में सीतापुर के पर्वतपुर संधना निवासी चिरकू और बरुहा बनौरा चौराहा जालालपुर का मोगली शामिल है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी शशांक कुमार सिंह के मुताबिक चिरकू के पास हनीमून पर जाने के लिए पैसे नहीं थे। इस कारण उसने दोस्त मोगली के साथ लूट की साजिश रची।

राजकीय कॉलोनी में पहुंचने पर पहले मकान के पास सन्नाटा दिखा। यह देख चिरकू ने सचिवालय में अंडर सेक्रेटरी के पद पर तैनात हरिशचंद्र पांडेय के गेट पर दस्तक दी। उनकी पत्नी शशि के बाहर आने पर खुद को एसी मैकेनिक बताया। शशि के दरवाजा खोलने पर चिरकू भीतर दाखिल हो गया और उनके जेवर लूट लिए। विरोध पर शशि के गले और हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद शशि को धक्का दे दिया, जिससे उनके सिर पर चोट आ गई।
विज्ञापन


एसीपी ए. विक्रम सिंह ने बताया कि चिरकू की वारदात से दस दिन पहले शादी हुई थी। लूट के बाद भी वह इंदिरानगर के समौद्दीपुर में पत्नी के साथ रह रहा था। इससे पहले कि वह हनीमून पर जाता, पुलिस ने उसे बस्तौली तालाब के पास से मोगली के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नशे में किया था चाकू से हमला

डीसीपी ने बताया कि चिरकू नशे का आदी है। वारदात के समय भी वह नशे में धुत था। उसका मकसद सिर्फ जेवर लूटना था, लेकिन ज्यादा नशा होने के कारण उसने चाकू से हमला कर दिया। चिरकू पर गाजीपुर थाने में चोरी के छह मुकदमे हैं। फरीदीनगर में रह रहे मोगली का आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है।




गलत साबित हुई घंटी बजाने की थ्योरी

पीड़ित परिवार ने बताया था कि वारदात से पहले तीन दिन से लगातार डोर बेल बजाई जा रही थी। हालांकि, पुलिस की छानबीन में यह थ्योरी गलत साबित हुई। डीसीपी का कहना है कि आरोपियों ने रेकी भी नहीं की थी। चिरकू के खिलाफ पुलिस गैंगेस्टर और गुंडा एक्ट की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed