{"_id":"66e762e5c62966d26b01e1c6","slug":"tired-of-illness-a-young-man-slit-his-own-throat-raebareli-news-c-101-1-rai1002-119727-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीमारी से तंग युवक ने खुद का गला रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीमारी से तंग युवक ने खुद का गला रेता
Mon, 16 Sep 2024 04:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रारबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के चंपतपुर मनाखेड़ा गांव में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा मिला। घटना से परिवार में मातम पसर गया। परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बीमारी से तंग होकर गला रेतकर आत्महत्या करने की सूचना दी।
गांव निवासी मृतक राजेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ राजू (45) पुत्र रामप्रसाद के परिजनों के मुताबिक वह कई माह से मानसिक रूप से बीमार था। उसका सीएचसी में इलाज चल रहा था। घटना के समय घर पर निर्माण कार्य चालू था। रविवार सुबह करीब 9:30 जब घर वाले उसे दवा देने के लिए कमरे में गए तो वह लहूलुहान अवस्था में तखत पर पड़ा मिला। यह देखकर घरवालों के होश उड़ गए।
उसने धारदार हंसिया से खुद का ही गला रेत लिया था। परिवारीजनों ने उसे फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर गौरव पांडेय ने बताया कि मृत व्यक्ति के गले में गहरा घाव था। संभवतः श्वास नली कटने से व्यक्ति की मौत हुई होगी। परिजनों ने बताया कि मृतक मुंबई में शिपिंग कॉरपोरेशन में काम करता था।
विज्ञापन
बीमारी के कारण वर्तमान में वह करीब छह माह से घर में ही रह रहा था। वह अपने पीछे पत्नी सुनीता, पांच वर्ष के बेटे लव्यांश, भाई और भतीजों को छोड़ गया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल वजहों का पता चलेगा।