फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tiranga Yatras and Prabhat Pheri to be organised on completion of 150 years of National Anthem

Lucknow News: राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर निकलेंगी तिरंगा यात्राएं और प्रभात फेरियां

Fri, 07 Nov 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 07 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatras and Prabhat Pheri to be organised on completion of 150 years of National Anthem
प्रेसवार्ता को संबोधित करते महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी। -अमर उजाला
लखनऊ। सात नवंबर को राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर भाजपा की तरफ से सात से 15 नवंबर के बीच समूह गायन और तिरंगा यात्रा समेत कई कार्यक्रम होंगे। ये जानकारी बृहस्पतिवार को भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह अभियान उत्सव की तरह चलेगा। सात नवंबर को प्रदेश में 18 अलग-अलग जगहों पर कार्यकर्ता सामूहिक वंदे मातरम गायन व सभा करेंगे। सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में सामूहिक गायन होगा। विधानसभा स्तर पर सांसद और विधायकों के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, प्रभात फेरियां, बाइक रैलियां प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएंगी। स्कूल कॉलेजों में निबंध, कविता व चित्रकला प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्रेसवार्ता में कार्यक्रम में संयोजक डॉ विवेक सिंह तोमर, अनुराग साहू, विनय पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी जानें
बंगाली लेखक बंकिम चंद्र चटर्जी ने सात नवंबर 1875 को वंदे मातरम गीत लिखा था। यह उनके उपन्यास आनंदमठ में शामिल था, जो 1882 में प्रकाशित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed